फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: सुबह जागते ही पैरों में होता है तेज दर्द? जानिए इस समस्या के कारण और कैसे पाएं आराम

Mon, 03 Jul 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Jul 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
feet pain in morning, Plantar Fasciitis and other disease that cause pain
सुबह पैरों में दर्द का कारण - फोटो : iStock

सुबह जागते ही पैरों में इतना तेज दर्द होता है कि आपको बिस्तर से उठने में लगभग डर लगने लगा है? जमीन पर पैर रखते ही ऐसा लगता है जैसे एड़ी टूट गई है? अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इसे हल्के में लेने की भूल न करें, यह गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। सुबह के समय होने वाले इस प्रकार के दर्द को प्लांटर फैसीसाइटिस नामक बीमारी का लक्षण माना जाता है। प्लांटर फैसीसाइटिस सुबह के समय पैरों में दर्द का एक बहुत ही सामान्य कारण है, लेकिन यह एकमात्र कारण नहीं है। इसके कई और भी कारण हो सकते हैं जिसके बारे में विचार करने और समय रहते उपचार की आवश्यकता होती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बड़ी आबादी में यह गंभीर समस्या देखी जा रही है। वैसे तो थोड़ा चलने के बाद अक्सर ये दर्द कम हो जाता है पर अगर इस समस्या की समय रहते पहचान और इलाज न की जाए तो यह गंभीर रूप भी ले सकता है, जिसके कारण आपको स्थाई रूप से पूरे दिन इस दर्द का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस समस्या के बारे में जानते हैं।

feet pain in morning, Plantar Fasciitis and other disease that cause pain
प्लांटर फैसीसाइटिस के बारे में जानिए - फोटो : iStock

प्लांटर फैसीसाइटिस की समस्या के बारे में जानिए

यह दर्दनाक स्थिति आपके पैरों में होने वाले दर्द का सबसे संभावित कारण मानी जाती है। प्लांटर फैसीसाइटिस तब होता है जब प्लांटर फेशिया लिगामेंट, जो आपके पैर की उंगलियों को एड़ी से जोड़ता है, उसमें दर्दनाक रूप से इंफ्लामेशन हो जाती है। यदि आपको यह समस्या है, तो जब आप जागेंगे और दिन का पहला कदम उठाएंगे तो आपको अपनी एड़ी के आसपास चुभने वाला दर्द महसूस होगा।

जागने के तुरंत बाद प्लांटर फैसीसाइटिस के लक्षण अधिक नजर आते हैं क्योंकि जब आप सोते हैं तो एड़ी के क्षेत्र में रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है और जागने के बाद यह तुंरत बढ़ जाती है। इसका समय पर इलाज जरूरी है।

आइए जानते हैं कि पैरों में दर्द के और क्या कारण हो सकते हैं?

feet pain in morning, Plantar Fasciitis and other disease that cause pain
एड़ी में होने वाला दर्द - फोटो : iStock

अकिलिस टेंडोनाइटिस

अकिलिस टेंडोनाइटिस भी पैरों में होने वाले दर्द का एक आम कारण है। यदि आप दौड़ते हैं या किसी भी प्रकार के खेल में सक्रिय हैं तो आपको इस समस्या का अधिक खतरा हो सकता है। अकिलिस टेंडन आपके टखने के पीछे होता है, जो आपकी पिंडली की हड्डी को आपके पैरों से जोड़ता है। इसमें सूजन और अकड़न होने के कारण आपको दर्द हो सकती है। शारीरिक गतिविधियों के बढ़ने के साथ इस दर्द का खतरा भी बढ़ता जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
feet pain in morning, Plantar Fasciitis and other disease that cause pain
पैरों में आर्थराइटिस की समस्या - फोटो : iStock

रुमेटाइड आर्थराइटिस की समस्या

रुमेटाइड आर्थराइटिस आमतौर पर पैर दर्द के साथ-साथ अन्य लक्षणों का कारण भी बनता है। इनमें आपकी कलाइयों और हाथों में दर्द और सूजन भी शामिल है। यह एक ऑटोइम्यून विकार है जो जोड़ों में दर्द और विकृति का कारण बन सकती है। इसमें सिर्फ पैरों में ही दर्द नहीं होता है, यह आपके घुटनों और शरीर के अन्य जोड़ वाले हिस्सों के लिए भी समस्या बढ़ाने वाली स्थिति मानी जाती है।

विज्ञापन
feet pain in morning, Plantar Fasciitis and other disease that cause pain
पैरों के दर्द को कैसे कम करें? - फोटो : istock

पैरों में होने वाले दर्द को कैसे कम करें?

प्लांटर फैसीसाइटिस या किसी भी अन्य कारण से होने वाले दर्द के लिए सबसे पहले इसके कारणों का पता लगाना और इसका इलाज किया जाना आवश्यक होता है। हालांकि कुछ उपायों की मदद से आप दर्द से राहत जरूर पा सकते हैं।

  • आराम करें: जब तक सूजन कम न हो जाए तब तक अपने पैर पर वजन कम रखना महत्वपूर्ण है। मतलब कोशिश करें कि अधिक समय तक पैरों को आराम दें।
  • आइसिंग: ठंडी सेकाई की मदद से सूजन को कम किया जा सकता है, जो दर्द से राहत दिलाने में भी आपके लिए फायदेमंद है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed