फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर रसोई में मिलने वाली 'हल्दी' से होगा पेट के कैंसर का इलाज

Tue, 07 May 2019 10:51 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 07 May 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
federal university of sao paulo study reveals turmeric prevent gastric cancer

कैंसर एक गंभीर और बड़ी बीमारी है। कई शोध हुए हैं हालांकि विज्ञान भी अभी तक पूरी तरह इसका इलाज नहीं खोज पाया है। लेकिन पेट के कैंसर का इलाज सबके किचन में मिलने वाली हल्दी के द्वारा किया जा सकता है। आगे की स्लाइड में जानें पूरी जानकारी। 


 

federal university of sao paulo study reveals turmeric prevent gastric cancer

हल्दी के पौधे की जड़ों से निकले करक्यूमिन को पेट का कैंसर रोकने या उससे निपटने में मददगार पाया गया है। फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ साओ पाउलो और फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ पारा के रिसर्चर्स ने ब्राजील में ये जानकारी दी। करक्यूमिन के अलावा, हिस्टोन गतिविधि को संशोधित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दूसरे यौगिकों में कोलकेल्सीफेरोल, रेस्वेराट्रोल, क्वेरसेटिन, गार्सिनॉल और सोडियम ब्यूटाइरेट प्रमुख थे। 
 

federal university of sao paulo study reveals turmeric prevent gastric cancer

वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड इंटरनेशनल के पेट के कैंसर संबंधी आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में हर गैस्ट्रिक कैंसर के करीब 9 लाख 52 हजार नए मामले सामने आते हैं, जिसमें लगभग 7 लाख 23 हजार लोगों की जान चली जाती है। पेट का कैंसर होने का सबसे बड़ा कारण उम्र से जुड़ा हुआ है। अधिकतर मामलों में देखा गया है कि पेट के कैंसर के रोगी की उम्र 55 से 70 वर्ष के बीच थी। अन्य प्रकार के कैंसर अधेड़ और बुजुर्गों दोनों में पाए जाते हैं, लेकिन पेट का कैंसर उम्रदराज व्यक्तियों में ज्यादा पाया जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
federal university of sao paulo study reveals turmeric prevent gastric cancer
- फोटो : Social Media
पेट के कैंसर के लक्षण 
-पेट में अकसर दर्द रहना
-खाना खाने के बाद पेट फूल जाना
-भूख न लगने की समस्या
-अधिकतर मितली की समस्या या उल्टी आना
-कमजोरी और थकावट होना
-तेजी के साथ वजन कम होना
-मल में रक्त आना 
 
विज्ञापन
federal university of sao paulo study reveals turmeric prevent gastric cancer
भारत में कई जगहों पर, आहार में फाइबर सामग्री कम रहती है। अधिक मसालेदार और मांसाहारी भोजन के कारण पेट की परत में सूजन हो सकती है, जिसे अगर छोड़ दिया जाए तो कैंसर हो सकता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed