Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
लंबे समय तक सेहतमंद बने रहने के लिए अपनी डाइट पर पूरा ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। खासतौर पर 50 साल की उम्र के बाद तो लोगों को अपनी डाइट में बदलाव जरूर करना चाहिए, क्योंकि इस उम्र के बाद तरह-तरह की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ लोगों की हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, जिसपर समय रहते ध्यान देने की जरूरत होती है, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। अगर आपके पिता की उम्र भी 50 साल के पार है, तो आपको उनकी सेहत पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें ऐसा आहार देना चाहिए, जो उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ रखे। इस उम्र में सेहत के लिहाज से उनके आहार में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। आइए जानते हैं कि उनके आहार में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
Father's Day 2021: 50 की उम्र के बाद पिता की डाइट पर दें विशेष ध्यान, कम होगा बीमारियों का खतरा
अंडा है जरूरी
- 'संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे', यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी? इसलिए 50 की उम्र के बाद तो खासतौर पर लोगों को अपनी डाइट में अंडे को शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह प्रोटीन और विटामिन-डी से भरपूर होता है, जिससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और याददाश्त भी बढ़ती है।
ताजा फल और हरी सब्जियां रखें सेहत का ख्याल
- 50 से अधिक उम्र के लोगों को अपनी डाइट में ताजा फल और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। स्वस्थ शरीर के लिए इनका नियमित सेवन बहुत जरूरी है। शरीर में जिन पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, इन चीजों से उनकी पूर्ति की जा सकती है।
मोटे अनाज करें डाइट में शामिल
- उम्र बढ़ने के साथ लोगों को अपनी डाइट में मोटे अनाज, जैसे बाजरा, दलिया आदि को जरूर शामिल करना चाहिए। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें पौष्टिकता की भरमार होती है। मोटे अनाज आंखों से लेकर हड्डियों तक के लिए जरूरी होते हैं।
इन चीजों से परहेज की है जरूरत
- बढ़ती उम्र में चाय, कॉफी और अल्कोहल आदि के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा नमक वाली चीजें भी नहीं खानी चाहिए, इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ती है। साथ ही तले भुने और तेज मसालों वालों खाने से भी बचने की जरूरत है।
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।