फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सायना नेहवाल बनने के लिए दिन रात पसीना बहा रहीं परिणीति चोपड़ा, उठाया ये बड़ा कदम

Tue, 23 Apr 2019 03:53 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 23 Apr 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal biopic star parineeti chopra fitness goals are set

मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए दिन रात पसीना बहा रहीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने खुद को शारीरिक और मानसिक तौर से बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह शाकाहारी बनने का फैसला किया है। हाल ही में अपनी फिल्म जबरिया जोड़ी की शूटिंग पूरी करने वाली परिणिती को सायना नेहवाल की बायोपिक में श्रद्धा कपूर के यह फिल्म छोड़ने के बाद जगह मिली है। 


 

saina nehwal biopic star parineeti chopra fitness goals are set
परिणिती के शाकाहारी बनने की कहानी भी दिलचस्प है। बताते हैं कि परिणीति को सायना नेहवाल की बायोपिक पर फोकस करने में काफी दिक्कतें आ रही थीं। अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में यकीन करने वाली परिणिती को महसूस हुआ कि जब भी वह कोई मांसाहारी पकवान खाती हैं तो उनके हाव भाव में परिवर्तन दिखता है। इसके अलावा खुद को शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त रखने में भी इससे परेशानी हो रही थीं।

 
saina nehwal biopic star parineeti chopra fitness goals are set
इस बारे में परिणीति कहती हैं, ‘मैं मांसाहार नियमित तौर से तो नहीं खाती थी लेकिन अब मैं पूरी तरह शाकाहारी हो चुकी हूं। इसकी वजह कुछ निजी है और कुछ आध्यात्मिक। मेरी सेहत भी इसकी एक बड़ी वजह है।’ ये फैसला परिणीति ने अचानक लिया या इसके बारे में वह काफी दिनों से सोच विचार कर रही थीं, ये पूछे जाने पर परिणीति कहती हैं, ‘खुद को पूरी तरह से शाकाहारी बनाना एक सोच विचार कर लिया गया फैसला है और ये मैने खुद को भीतर से  बदलने के लिए किया है। मैं सकारात्मक ऊर्जाओं में बहुत यकीन करती हूं और मांसाहारी भोजन करने के बाद मुझे अच्छा नहीं लग रहा था तो मैंने इसे पूरी तरह छोड़ने का फैसला किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
saina nehwal biopic star parineeti chopra fitness goals are set
लेकिन, परिणीति ये सब करके कोई रोल मॉडल भी नहीं बनना चाहतीं। वह कहती हैं, ‘फिटनेस के गोल पाने के लिए मेरे हिसाब से शाकाहारी होना मदद करता है और यह आपको बेहतर जीवन जीने में भी मदद करता है लेकिन मैं ये सब करके कोई उपदेश नहीं देना चाह रही। ये मेरी निजी सोच है और यही मेरे लिए जीवन जीने का बेहतर रास्ता भी है।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed