{"_id":"5c724a50bdec22739e2a60f4","slug":"family-relationship-affcet-new-born-baby-growth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिवार में है ऐसा माहौल तो हो जाएं सावधान, आपके बच्चे पर पड़ रहा है खतरनाक प्रभाव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
परिवार में है ऐसा माहौल तो हो जाएं सावधान, आपके बच्चे पर पड़ रहा है खतरनाक प्रभाव
बच्चे के जन्म के पहले साल में पारिवारिक परिवेश बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बच्चे के पहले साल में ही घर के माहौल से इस बात का निर्धारण हो जाता है कि बच्चा किस तरह भावनात्मक रूप से विकसित होगा। शिशु के सकारात्मक मानसिक विकास में इस माहौल का महत्वपूर्ण योगदान है। पारिवारिक तंत्र का बच्चे के विकास पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। विशेषकर पहले कुछ सालों में बच्चे का मां के साथ किस तरह का रिश्ता रहता। मां के साथ रहकर ही शिशु परिवार के महत्व जान पाता है। इस दौरान बच्चे में भावनात्मक विकास भी होता है और वह माहौल में अपने आप को ढालना सीखता है। इसी मुद्दे को लेकर एक शोध की गई है। आइए जानते हैं क्या कहती है शोध?
2 of 5
new born baby
- फोटो : pexels.com
फिनलैंड के टैंपेयर विश्वविद्यालय में हुए एक शोध के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान जिस तरह का माहौल परिवार में होता है, बच्चा खुद को उसी तरह से ढालना शुरू कर देता है। गर्भावस्था से लेकर जन्म लेने के बाद एक वर्ष तक का पारिवारिक वातावरण बच्चे के भावनात्मक विकास में अहम भूमिका निभाता है। इस शोध में बच्चों के भावनात्मक विकास पर मां और बच्चे के बीच शुरुआती रिश्ते के साथ परिवार प्रणाली के महत्व को समझाने की कोशिश की गई है।
3 of 5
new born baby
शोधकर्ता जालू लिंडब्लॉम के अनुसार, ऐसी संभावना है कि बच्चे अपने पारिवारिक माहौल के अनुकूल खुद को ढालने के लिए अपनी भावनात्मक रणनीति विकसित करते हैं। बच्चे के द्वारा खुद को इस तरह ढालने की प्रक्रिया से बाद में मानसिक विकार और सामाजिक संबंध बनाने में होने वाली कठिनाइयों को समझा जा सकता है। शोध के लिए अलग-अलग पारिवारिक वातावरण वाले 10 वर्ष की आयु के 100 बच्चों पर अध्ययन किया गया। शोध के दौरान बच्चों को प्रसन्न और दुखी चेहरों वाली तस्वीरें दिखाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
new born baby
- फोटो : social media
निष्कर्ष से पता चलता है कि माता-पिता किसी समस्या या उलझन का जिस संजीदगी से समाधान करते हैं उनकी संतान भी उसी अनुसार समस्याओं को सुलझाती है। गर्भावस्था के दौरान से ही बच्चे का मस्तिष्क भविष्य के लिए रणनीति विकसित करने लगता है
विज्ञापन
5 of 5
new born baby
- फोटो : Social Media
उन परिवारों के बच्चे जहां माता-पिता के बीच संबंध मधुर नहीं हैं, जब उन बच्चों को नाराज चेहरे वाली तस्वीरें दिखाई गईं तो भी कुछ समय में ही बच्चे ने अपने ध्यान को वहां से हटा लिया। मगर फिर भी बहुत देर तक यह बात बच्चे के मन में बनी रही। यह इस बात को दर्शाता है कि वो बच्चे वो ऐसे पारिवारिक माहौल से आए हैं, जहां पर मां-बाप संबंध अच्छे नहीं। नतीजन बच्चे नकारात्मक माहौल का सामना करने में सक्षम नहीं हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।