फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Excessive Thirst: बार-बार पीते हैं पानी और लगती है ज्यादा प्यास तो हो जाएं अलर्ट, गंभीर बीमारियों का है संकेत

Wed, 22 Nov 2023 10:18 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Nov 2023 10:18 AM IST
विज्ञापन
excessive thirst causes and complications know causes of Polydipsia in hindi
आपको भी लगती है बार-बार प्यास? - फोटो : Pixels

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार के साथ हाइड्रेशन का ध्यान रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। पानी पीते रहना ऊतकों को स्वस्थ रखने, शरीर के तापमान को ठीक रखने, अंगों के ठीक से काम करने और अपशिष्टों को शरीर से बाहर निकालने के लिए जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को रोजाना कम से कम 3-4 लीटर की मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना जरूरी है, पर अगर आपको पानी पीते रहने के बावजूद अक्सर प्यास लगी रहती है तो ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की तरफ संकेत भी हो सकता है।



बार-बार प्यास लगना, आहार की गड़बड़ी के साथ कुछ गंभीर बीमारियों की तरफ इशारा भी हो सकता है। अगर आपको भी अक्सर प्यास लगी रहती है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं?

excessive thirst causes and complications know causes of Polydipsia in hindi
बार-बार प्यास लगने की समस्या - फोटो : iStock

पॉलीडिप्सिया के बारे में जानिए

बार-बार प्यास लगने की स्थिति को मेडिकल की भाषा में पॉलीडिप्सिया के रूप में जाना जाता है। बहुत पसीना निकलने, शारीरिक मेहनत, डिहाइड्रेशन या नमक वाली चीजों के अधिक सेवन के कारण आपको अधिक प्यास लग सकती है। अगर आप अधिक मात्रा में कैफीन-शराब का सेवन करते हैं, गर्भवती हैं तो भी अधिक प्यास लग सकती है।

इसके अलावा कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी आपको पॉलीडिप्सिया की दिक्कत हो सकती है जिसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

excessive thirst causes and complications know causes of Polydipsia in hindi
डायबिटीज की जटिलताएं - फोटो : iStock

कहीं ये डायबिटीज के कारण तो नहीं?

डायबिटीज वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या है जो समय के साथ शरीर में कई प्रकार की समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। डायबिटीज के कारण बार-बार प्यास लगने की समस्या भी हो सकती है। मधुमेह वाले लोगों में ये लक्षण काफी सामान्य है। अगर आपको भी अक्सर प्यास लगी रहती है तो डॉक्टर से मिलकर एक बार डायबिटीज की जांच जरूर करा लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
excessive thirst causes and complications know causes of Polydipsia in hindi
हार्ट की समस्या - फोटो : iStock

हार्ट की समस्याओं का भी हो सकती है संकेत

बार-बार या अधिक प्यास लगना हृदय रोगों की समस्याओं की तरफ भी एक संकेत हो सकता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से लेकर हार्ट फेलियर सिंड्रोम की स्थिति में आपको सामान्य से अधिक प्यास लग सकती है। यदि आपको पहले से हार्ट या ब्लड प्रेशर की समस्या रही है तो इस तरह के लक्षणों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। हार्ट की समस्याओं पर ध्यान न देना गंभीर समस्याकारक हो सकती है। 

विज्ञापन
excessive thirst causes and complications know causes of Polydipsia in hindi
अधिक प्यास के कारण - फोटो : istock

इन कारणों पर भी दें ध्यान

कई और भी प्रकार की शारीरिक समस्याएं हैं जिनके कारण भी आपको सामान्य से अधिक प्यास लग सकती है। 

  • सेप्सिस: यह एक खतरनाक बीमारी है जो बैक्टीरिया या अन्य संक्रमण से होने वाली गंभीर इंफ्लामेटरी प्रतिक्रिया के कारण होती है।
  • दस्त-उल्टी के कारण ।
  • शरीर से अधिक खून निकल जाने की स्थिति। 
  • लिथियम, मूत्रवर्धक और कुछ एंटीसाइकोटिक्स दवाओं के सेवन के कारण।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed