फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाइपरसोम्निया: आखिर क्यों आती है बहुत ज्यादा नींद? जानिए इसके लक्षण और कारण

Fri, 26 Mar 2021 02:15 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 26 Mar 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
Excessive daytime sleepiness hypersomnia symptoms and causes in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पर्याप्त मात्रा में नींद लेना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि आठ घंटे की नींद बहुत ही जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींद से जुड़ी भी कई बीमारियां हैं, जिससे दुनियाभर में कई लोग पीड़ित हैं। ऐसी ही एक बीमारी है हाइपरसोम्निया, जिसे अतिनिद्रा भी कहा जाता है। यह नींद से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है, जिसके कारण दिन में अत्यधिक नींद आती है, जबकि व्यक्ति आठ घंटे सो चुका होता है। आइए जानते हैं ज्यादा नींद आने की इस समस्या यानी हाइपरसोम्निया के कारण और लक्षणों के बारे में... 

Excessive daytime sleepiness hypersomnia symptoms and causes in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हाइपरसोम्निया के कारण 

स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली वेबसाइट वेबएमडी के मुताबिक, हाइपरसोम्निया यानी अधिक नींद आने की ये वजहें हो सकती हैं: 

  • नींद संबंधी विकार नार्कोलेप्सी (दिन के समय नींद आना) और स्लीपएप्निया (नींद के दौरान सांस लेने में रुकावट) की वजह से
  • रात को पर्याप्त नींद नहीं लेने से 
  • वजन ज्यादा होने से 
  • नशीली दवाओं या शराब के अधिक सेवन से 
  • सिर पर चोट लगने या पार्किंसंस रोग जैसे न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के कारण 
  • तनाव की वजह से 
Excessive daytime sleepiness hypersomnia symptoms and causes in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाइपरसोम्निया के लक्षण 

मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक, हाइपरसोम्निया का प्राथमिक लक्षण तो अत्यधिक नींद आना है। इसके अलावा कुछ लक्षण इस प्रकार हैं: 

  • दिन में कई बार सो जाना 
  • 9 घंटे से अधिक समय तक सोना, लेकिन फिर भी आराम महसूस नहीं करना  
  • नींद से जागने में कठिनाई होना 
  • नींद से जागने की कोशिश करते समय भ्रमित महसूस करना 
विज्ञापन
विज्ञापन
Excessive daytime sleepiness hypersomnia symptoms and causes in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आपके सोने की आदतों में मदद कर सकती हैं ये चीजें 

ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा यानी नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, आपकी नींद की आदतों को बदलने से हाइपरसोम्निया का इलाज तो नहीं हो सकता है, लेकिन यह आपको बेहतर महसूस करने में मदद जरूर कर सकता है। इसके लिए ये जरूरी हैं:  

  • हर रात एक ही समय पर बिस्तर पर जाएं 
  • शराब और कैफीन के सेवन से बचें 
  • शांतिपूर्ण नींद का वातावरण बनाएं 
  • यदि संभव हो तो दवाओं से बचें जो उनींदापन यानी उंघाई का कारण बन सकती हैं 
  • देर रात तक काम करने से बचें 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed