{"_id":"605d88d68ebc3e59123142ab","slug":"reserchers-found-common-cold-virus-provide-protection-against-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के समय में मौसमी सर्दी- जुकाम होना अच्छा संकेत, जानें ऐसा क्यों कह रहे हैं विशेषज्ञ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना के समय में मौसमी सर्दी- जुकाम होना अच्छा संकेत, जानें ऐसा क्यों कह रहे हैं विशेषज्ञ
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के मामलों की शुरुआत हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस बीच कोरोना की दूसरी लहर ने भी देश के तमाम हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है। सर्दी- जुकाम और बुखार को कोरोना का सामान्य लक्षण माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आपको सामान्य खांसी- जुकाम यानी मौसम बदलने पर होने वाली कॉमन कोल्ड की समस्या है तो यह आपको लिए कोरोना के समय में फायदेमंद हो सकती है।
आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि क्या कॉमन कोल्ड होने का मतलब है कि हम कोरोना वायरस से पूरी तरह से सुरक्षित हैं?
2 of 4
cold cough
- फोटो : social media
ब्रिटेन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के शोधकर्ताओं ने अपनी एक शोध के दौरान पाया है कि यदि आपको राइनोवायरस का संक्रमण हाल फिलहाल में हुआ है तो यह आपको कोरोनावायरस के प्रभावों के खिलाफ सुरक्षाकवच दे सकती है। सरल भाषा में समझें को यदि आपको कॉमन कोल्ड की शिकायत है तो कोरोना के इस समय में यह अच्छा संकेत हो सकता है। राइनोवायरस, कोरोना के उस प्रभाव को कम करने में सहायक पाया गया है जो वायरस को शरीर में बढ़ने का मौका देते हैं।
3 of 4
Cough And Cold
अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों ने पाया कि राइनोवायरस, कोरोना वायरस को प्रतिरूप बनाने से रोक सकता है। इसके लिए राइनोवायरस शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को संदेश भेजता है, जो कोरोना वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकती है। प्रोफेसर पाब्लो मर्सिया के मुताबिक कॉमन कोल्ड का वायरस हमें कोरोना के प्रभाव के कुछ हद तक सुरिक्षत रखने में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Cough And Cold
विशेषज्ञों की मानें तो अध्ययन से यह तो साफ होता है कि राइनोवायरस, कोरोना के खिलाफ हमें एक सुरक्षाकवच तो दे सकता है लेकिन इसका प्रभाव सीमित समय के लिए होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल कोरोना से सुरक्षित रहने का एकमात्र उपाय सावधानियां बरतने के साथ टीकाकरण ही है। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।