लगातार कीबोर्ड और माउस के प्रयोग से कई सारे नुकसान सामने देखते को आते हैं। रोजाना घंटों माउस और कीबार्ड के इस्तेमाल से हाथ, कंधे और गर्दन पर दबाव पड़ता है।
लगातार इनके प्रयोग से टेनिस एल्बो नामक बीमारी होती है जिसका शरीर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।
सबसे ज्यादा परेशानी जो देखने में आती है वो है कोहनी में दर्द की। लगातार टाइप करने से या फिर कोहनी को लंबे समय तक टेबल या फिर चेयर पर आराम देने से भी दर्द उठता है।
इससे बचने के लिए कीबोर्ड को अपने हाइट के बराबर ही रखें बहुत ऊपर या फिर बहुत नीचे ना रखें।
कई लोग हाथ में दर्द की शिकायत करते हैं। अगर कीबोर्ड और माउस का प्रयोग कर रहे हैं तो इस तरह की तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा गर्दन और कंधे सख्त हो जाते हैं। गर्दन और हाथ के आसपास भयंकर दर्द होता है। ऐसे में जरुरी है कि हर एक घंटे बाद हाथों को आराम दिया जाए।