अगर आप तेज सिर दर्द से परेशान रहते हैं तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें क्योंकि यह दर्द माइग्रेन की वजह से होता है। दर्द सिर के किसी भी भाग में हो सकता है और किसी भी उम्र के लोगों को यह समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपने जीवनशैली में सुधार और कुछ घरेलू उपायों के जरिए सिर के इस तेज दर्द से बिना दवाई के छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या होता है माइग्रेन और कैसे इससे बचाव करें...
{"_id":"5df076bc8ebc3e87fe1072fa","slug":"everything-know-about-migraine-symptoms-causes-treatment-and-home-remedies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर में रहता है तेज दर्द तो दवाई की जगह ये घरेलू उपाय आजमाएं, माइग्रेन से मिल जाएगा छुटकारा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सिर में रहता है तेज दर्द तो दवाई की जगह ये घरेलू उपाय आजमाएं, माइग्रेन से मिल जाएगा छुटकारा
Wed, 11 Dec 2019 11:39 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
माइग्रेन
- फोटो : pixabay
migraine
क्या है सिर में होने वाला तेज दर्द?
सिर में होने वाला तेज दर्द माइग्रेन होता है। यह दर्द कान, आंख के पीछे और कनपटी के साथ सिर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। माइग्रेन का दर्द कभी-कभार इतना तेज होता है कि असहनीय हो जाता है। ऐसे में इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है और फौरन डॉक्टरी सलाह के साथ ही कुछ घरेलू उपायों को करने की भी जरूरत होती है। वैसे तो यह एक आनुवांशिकी बीमारी है जो कई वजहों से होती है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लक्षण
माइग्रेन के लक्षणों में जी मिचलाना, शरीर में असहज होना और सिर में भारीपन होना प्रमुख है। इस बीमारी में सिर के एक हिस्से या किसी भी हिस्से में जो गर्दन से सटा होता है तेज दर्द होता है। इसकी वजह से तनाव और आंखों में तकलीफ भी हो सकती है। माइग्रेन का दर्द ज्यादातर शाम के वक्त होता है।

d
- फोटो : getty images
माइग्रेन के कुछ और लक्षण
- सिर में भारीपन
- आंखो में दर्द, मतली या उल्टी आना
- जी मचलना और उबासी आना
- नींद अच्छे से न आना
- माइग्रेन में मूड पलभर में बदल जाता है
- माइग्रेन से पहले खाने का अधिक मन होना
- बार-बार पेशाब आना
- सुबह उठते ही सिर पर तेज दर्द होना।
विज्ञापन
माइग्रेन
कारण
- हार्मोनल परिवर्तन
- तनाव
- ज्यादा कैफीन का सेवन
- वातावरण में बदलाव
- शराब का सेवन