फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Lifestyle: खानपान में सुधार और व्यायाम के बाद भी नहीं सुधर रही सेहत? जानिए आखिर कहां हो रही चूक

Fri, 19 Jun 2026 08:08 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 19 Jun 2026 08:08 PM IST
सार

अगर आप रात में भारी भोजन करते हैं, लगातार स्क्रीन का इस्तेमाल करते रहते हैं, देर रात कैफीन का सेवन करते हैं या सोने का कोई फिक्स समय नहीं है तो इसका सीधा असर शरीर की रिकवरी प्रकिया को बाधित कर देता है।

विज्ञापन
Evening bad habits what Things You Should Never Do in the Evening
सेहत में गड़बड़ी - फोटो : Freepik.com

खानपान ठीक है, रोज जिम-व्यायाम भी करते हैं, क्या इसके बावजूद भी आपकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा? सुबह उठते ही थकान महसूस होती है, पेट भारी रहता है और वजन भी बढ़ता जा रहा है? अगर हां तो आपको अपनी दिनचर्या पर फिर एक बार गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। कहीं इन समस्याओं के पीछे आपकी शाम और रात के समय की गड़बड़ आदतें तो नहीं हैं?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारे शरीर का बॉडी क्लॉक शाम ढलने के बाद अलग तरह से काम करने लगता है। ऐसे में इस समय की गई छोटी-छोटी गलतियां धीरे-धीरे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का रूप ले सकती हैं।

काम के दबाव के चलते अक्सर लोग ऑफिस से लौटकर देर रात खाना खाते हैं, टीवी या मोबाइल के सामने घंटों समय बिताते हैं, चाय या कॉफी पीकर काम निपटाते हैं और फिर डिनर के बाद सीधे बिस्तर पर चले जाते हैं। यह रूटीन आपके लिए भले ही सामान्य लगता हो पर असल में इसका हमारी सेहत पर गंभीर असर हो रहा होता है, जिसका आमतौर पर हमें अंदाजा भी नहीं लगता। आइए जान लेते हैं कि कौन सी आदतें सेहत का दुश्मन साबित हो रही हैं?

Evening bad habits what Things You Should Never Do in the Evening
रात की आदतें बिगाड़ सकती हैं सेहत - फोटो : Freepik.com

रात की आदतों पर दें ध्यान

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि रात का समय शरीर की मरम्मत और रिकवरी के लिए बेहद अहम होता है। इसी दौरान कोशिकाएं खुद को रिपेयर करती हैं, हार्मोन संतुलित होते हैं और दिमाग दिनभर की थकान से उबरता है।

लेकिन अगर इस समय आप भारी भोजन करते हैं, लगातार स्क्रीन का इस्तेमाल करते रहते हैं, देर रात कैफीन का सेवन करते हैं या सोने का कोई फिक्स समय नहीं है तो इसका सीधा असर शरीर की  रिकवरी प्रकिया को बाधित कर देता है।

Evening bad habits what Things You Should Never Do in the Evening
बढ़ता स्क्रीन टाइम खतरनाक - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ जरूरी टिप्स देते हैं जिसका सभी लोगों को पालन करते रहना चाहिए।

स्क्रीन टाइम कम करें

रात में मोबाइल, लैपटॉप या टीवी से निकलने वाली ब्लू लाइट शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन के स्राव को प्रभावित कर सकती है। इससे नींद आने में देरी होती है और स्लीप साइकिल बिगड़ सकती है।  सोने से कम से कम एक घंटे पहले स्क्रीन से दूरी बना लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Evening bad habits what Things You Should Never Do in the Evening
जंक फूड - फोटो : फ्रीपिक

जंक फूड न खाएं, डिनर का समय रखें ठीक

शाम के बाद पाचन की गति धीमी हो जाती है। ऐसे में पिज्जा, बर्गर, चिप्स या बहुत तला-भुना भोजन खाने से एसिडिटी, पेट फूलना और अतिरिक्त कैलोरी जमा होने का जोखिम बढ़ सकता है।

  • इसके अलावा रात में डिनर के समय का भी ध्यान रखें। शाम को 8 बजे से पहले खाना खा लें। डिनर के तुरंत बाद लेटने के बजाय 10-15 मिनट वॉक पाचन को ठीक रखने में मदद करती है। इससे ब्लड शुगर नियंत्रण और भोजन के बेहतर पाचन में भी लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
Evening bad habits what Things You Should Never Do in the Evening
नींद की कमी के खतरे - फोटो : Freepik.com

शाम के समय क्या-क्या न करें?
 

  • रात 8 बजे के बाद चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक लेने से नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और अगली सुबह थकान महसूस हो सकती है।
  • रात में बहुत अधिक मात्रा में या अत्यधिक मसालेदार भोजन न करें। इससे गैस, अपच, एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।
  • रोज देर से सोना और देर से उठना शरीर की जैविक घड़ी को प्रभावित कर सकता है। इससे हार्मोनल संतुलन, ऊर्जा स्तर और मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ सकता है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed