फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: आपकी ये गड़बड़ आदतें मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत नुकसानदायक, मोटापे का भी बढ़ सकता है खतरा

Fri, 16 Feb 2024 09:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Feb 2024 09:00 AM IST
विज्ञापन
evening bad habits that causes metabolic problems how to control weight in hindi
मेटाबॉलिज्म को बनाए रखें स्वस्थ - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए मेटाबॉलिज्म का ठीक रहना जरूरी है। मेटाबॉलिज्म, शरीर में होने वाली रासायनिक प्रक्रिया है जो आपके शरीर को काम करने की ऊर्जा प्रदान करती है। भोजन से पोषक तत्वों को उर्जा में बदलने का काम भी मेटाबॉलिज्म ही करती है। यही कारण है कि शरीर में होने वाले अधिकतर कार्य भी मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करते हैं।



हालांकि समय के साथ लोगों में मेटाबॉलिज्म से संबंधित विकारों का जोखिम बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। कहीं आपको भी तो मेटाबॉलिज्म की समस्या नहीं है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी वजन बढ़ने, क्रोनिक बीमारियों को बढ़ाने और शरीर की कमजोरी जैसी दिक्कतों का कारण बन सकती है। हमारी दिनचर्या का कई गड़बड़ आदतें मेटाबॉलिज्म विकारों को बढ़ाने वाली हो सकती है। विशेषकर शाम की कुछ आदतों को मेटाबॉलिज्म से संबंधित समस्याओं का कारक पाया गया है, इसके बारे में सभी लोगों को जानना और इससे बचाव करना जरूरी है।

evening bad habits that causes metabolic problems how to control weight in hindi
मोटापे का खतरा - फोटो : iStock

मेटाबॉलिज्म का ठीक रहना जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एक्टिव मेटाबॉलिज्म आपको अधिक कैलोरी बर्न करके वजन घटाने में मदद करती है। यह आपके रक्त शर्करा, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और रक्तचाप के स्तर का नियंत्रित रखकर शरीर में इसके संतुलन को बनाए रखने के लिए भी जरूरी है। जिसका मतलब है कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ और एक्टिव मेटाबॉलिज्म को आधार माना जा सकता है। हालांकि अगर आप स्वस्थ आदतों का पालन नहीं करते हैं तो इससे कई प्रकार की दिक्कतों के बढ़ने का खतरा हो सकता है। सभी उम्र के लोगों को इसपर गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है।

evening bad habits that causes metabolic problems how to control weight in hindi
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के नुकसान - फोटो : istock

सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के हैं कई नुकसान

गतिहीन जीवनशैली यानी सेंडेंटरी लाइफस्टाइल कई प्रकार से सेहत के लिए हानिकारक है, इससे मेटाबॉलिज्म की समस्या बढ़ने का भी खतरा रहता है। सेंडेंटरी लाइफस्टाइल आपके मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती है जिससे कैलोरी बर्न करना कठिन हो सकता है। यही कारण है कि दिन में अधिकतर समय बैठे रहने या फिर व्यायाम न करने वाले लोगों में वजन बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
evening bad habits that causes metabolic problems how to control weight in hindi
नींद की समस्या - फोटो : istock

अच्छी नींद जरूरी

संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना महत्वपूर्ण है। कम सोने से हृदय रोग, मधुमेह और अवसाद सहित तमाम प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। अपर्याप्त नींद से आपकी मेटाबॉलिक दर भी कम होने लगती है जिससे वजन बढ़ने का जोखिम अधिक हो सकता है।समय पर न सोने से भी आपका नींद चक्र बाधित हो जाता है जिससे भोजन के पाचन से लेकर, शरीर पर अतिरिक्त फैट जमने तक की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
evening bad habits that causes metabolic problems how to control weight in hindi
प्रोसेस्ड आहार से बनाएं दूरी - फोटो : iStock

प्रोसेस्ड आहार भी नुकसानदायक

आहार को ठीक रखना संपूर्ण सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है। प्रोसेस्ड आहार का सेवन न सिर्फ डायबिटीज और फैट की समस्या बढ़ा देती है साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म पर भी नकारात्मक असर होने लगता है। प्रोसेस्ड आहार, हाई कैलोरी वाले होते हैं, इससे शरीर में अतिरिक्त फैट बढ़ने का खतरा भी होता है। वहीं मेटाबॉलिज्म पर होने वाले इसके दुष्प्रभावों के कारण आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed