फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा कदम: कैंसर कारक इस रसायन के उपयोग पर लगा प्रतिबंध, शोधकर्ता बोले- लिवर कैंसर का बढ़ रहा था खतरा

Tue, 30 Apr 2024 09:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 30 Apr 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
EPA bans consumer use of methylene chloride known to cause liver cancer
पेंट रिमूवर में हानिकारक रसायन - फोटो : istock

हमारे दैनिक जीवन में प्रयोग में लाई जाने वाली कई चीजों के इस्तेमाल को गंभीर रोगों का कारक पाया गया है। अध्ययनों के मुताबिक बच्चों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डाइपर से लेकर, सनस्क्रीन और कुछ प्रकार की क्रीम में ऐसे हानिकारक तत्व हो सकते हैं जिनसे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इसी तरह के मामले में वैज्ञानिकों ने बताया कि कुछ पेंट स्ट्रिपर में मेथिलीन क्लोराइड जैसे हानिकारक तत्व पाए गए हैं जिनके संपर्क को कैंसर के खतरे का कारण पाया गया है। अमेरिका की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) ने मंगलवार को मेथिलीन क्लोराइड के उपयोग को प्रंतिबंधित कर दिया है।  



मेथिलीन क्लोराइड को पेंट स्ट्रिपर उत्पादों के रूप में कई देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है। अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि इससे  लिवर कैंसर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। ईपीए ने कहा कि इस रसायन पर लगे प्रतिबंध से पेंट का काम करने वाले लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी। 

EPA bans consumer use of methylene chloride known to cause liver cancer
लिवर कैंसर का खतरा - फोटो : istock

हानिकारक तत्वों पर प्रतिबंध 

गौरतलब है कि राष्ट्रपति जो बिडेन के प्रशासन द्वारा टॉक्सिक सब्सटांस कंट्रोल एक्ट के तहत मेथिलीन क्लोराइड पर प्रतिबंध लगाने की बात की गई थी। इससे पहले पिछले महीने ही क्लोरीन ब्लीच, ब्रेक पैड और अन्य उत्पादों में उपयोग किए जाने वाले एस्बेस्टस पर भी प्रतिबंध लगाया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एस्बेस्टस के संपर्क में आने के कारण हर साल हजारों अमेरिकियों की मौत हो जाती थी। 

EPA bans consumer use of methylene chloride known to cause liver cancer
कैंसर का खतरा - फोटो : istock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

ईपीए के प्रशासक माइकल रेगन ने एक बयान में कहा, "मेथिलीन क्लोराइड के संपर्क ने देशभर में लंबे समय से कई परिवारों को तबाह कर दिया है, जिनमें कुछ ऐसे भी शामिल हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को काम पर जाते देखा और वो कभी घर नहीं आए। उन्होंने कहा, नया नियम असुरक्षित मेथिलीन क्लोराइड को समाप्त करता है साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि इस खतरनाक रसायन से देश में किसी भी नागरिक को नुकसान न हो।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed