फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: पेट की चर्बी को करना है कम तो इस तरह से करें पपीते का सेवन, मिलेगा फायदा

Sun, 15 Aug 2021 02:50 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 15 Aug 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
Effective Tips to Lose Belly Fat papaya benefits in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


आजकल स्वास्थ्य संबंधी जो समस्या लोगों में सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है, वह है मोटापा यानी पेट की बढ़ी हुई चर्बी और इसकी सबसे बड़ी वजह है आजकल की बदली हुई जीवनशैली, जिसमें न लोग अपनी खानपान का ध्यान रख रहे हैं और न ही कोई फिजिकल एक्टिविटी शारीरिक गतिविधि) कर रहे हैं। विशेषज्ञ भी कहते हैं कि पेट में वसा यानी चर्बी मुख्य रूप से व्यायाम न करने, खराब जीवनशैली, अधिक वसा युक्त और मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन से इकट्ठी होती है। पेट की बढ़ी हुई चर्बी न सिर्फ देखने में खराब लगती है बल्कि यह कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण भी बनती है। इससे डायबिटीज और हृदय रोग होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए सही समय पर संतुलित भोजन और नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए, क्योंकि ये पेट की चर्बी को कम करने में सहायक होते हैं। 

Effective Tips to Lose Belly Fat papaya benefits in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पपीते के सेवन से कम करें पेट की चर्बी  

  • पेट की चर्बी को कम करने में पपीता बेहद ही कारगर होता है, क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फाइबर से भरपूर और वसा से मुक्त होता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है। इस वजह से पपीते को पेट की चर्बी कम करने के लिए एक उत्तम आहार माना जाता है। आप कच्चे या पके हुए पपीते का सेवन कर सकते हैं या फिर उसका जूस भी पी सकते हैं। 
Effective Tips to Lose Belly Fat papaya benefits in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ग्रीन टी भी है अच्छा उपाय 

  • ग्रीन टी को भी पेट की चर्बी कम करने का एक अच्छा उपाय माना जाता है। सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले इसके सेवन से पेट का फैट तेजी से कम होता है। इसके अलावा ग्रीन टी के और भी कई सारे फायदे हैं। यह पाचन के साथ-साथ मानसिक और दिल की सेहत में भी  सुधार लाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Effective Tips to Lose Belly Fat papaya benefits in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

नींद भी है जरूरी 

  • पेट की चर्बी कम करने के लिए नींद बहुत जरूरी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि नींद पूरी न होने से कॉरटिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जो पेट की चर्बी बढ़ने का कारण है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना एक अच्छी और गहरी नींद लें। इससे तनाव के साथ-साथ शरीर की थकान भी दूर होती है। 
विज्ञापन
Effective Tips to Lose Belly Fat papaya benefits in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ये उपाय भी हैं कारगर 

  • खीरा, नींबू, अदरक और पुदीने का रस भी पेट की चर्बी को कम करने में मददगार हैं। इसके अलावा पेट की चर्बी कम करने के लिए मिठाई और अल्कोहल से बचें या सीमित मात्रा में इनका सेवन करें और साथ ही सैचुरेटेड फैट के सेवन से भी बचें। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed