{"_id":"6118d2f420c51525f5310e4a","slug":"how-to-make-teeth-white-easily-tips-for-white-teeth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: मोतियों जैसे चमकेंगे आपके भी दांत, बस कीजिए यह चार आसान से उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
काम की बात: मोतियों जैसे चमकेंगे आपके भी दांत, बस कीजिए यह चार आसान से उपाय
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्वस्थ और सफेद दांत कैसे पाएं?
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically Reviewed by-
डॉ प्रभास नागर
(दंत रोग विशेषज्ञ) चंडीगढ़
हम सभी चाहते हैं कि हमारे दांत बिल्कुल साफ और सफेद बने रहें, पर वास्तव में कितने लोगों का यह सपना पूरा हो पाता है? कहीं आप भी तो उन्हीं लोगों में से नहीं हैं जिन्हें दांतों के पीलेपन और गंदगी के कारण लोगों के बीच खुलकर हंसने में भी संकोच होता है? स्वस्थ और सुंदर दांत वास्तव में व्यक्तित्व के लिए बेहद आवश्यक होते हैं, आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान होता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले एक दशक में डेंटल क्लीनिक पर दांतों को साफ कराने के लिए आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा देखा गया है। एक अनुमान के मुताबिक हर चार में से एक लोग को दांतों के पीलेपन या इससे संबंधित अन्य समस्याएं हैं। डॉक्टरों के मुताबिक हमारी जीवनशैली की खराब आदतें इस समस्या को बढ़ा रही हैं। इसके अलावा समय के साथ पानी की स्वच्छता में आई कमी के कारण भी लोगों को इस तरह की समस्याएं अब ज्यादा हो रही हैं। आइए आगे की स्लाइडों में उन उपायों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं, जिनको प्रयोग में लाकर दांतों को साफ रखा जा सकता है।
2 of 5
दांतों का पीलापन कैसे कम करें?
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
अमर उजाला से बातचीत में चंडीगढ़ में दंत रोगों के विशेषज्ञ डॉ प्रभास नागर कहते हैं, ओरल हाइजीन का दांतों के रंग पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा चूंकि पिछले कुछ दशकों में कोल्ड-ड्रिक्स, तंबाकू उत्पाद और शराब का सेवन भी वयस्कों में काफी बढ़ा हुआ देखा जा रहा है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग दांतों के पीलापन और अन्य कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जा रहे हैं। दांतों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद आसान है, बताए जा रहे उपायों को प्रयोग में लाकर आप भी अपने दांतों का साफ और चमकदार बना सकते हैं।
3 of 5
तंबाकू के कारण खराब हो सकते हैं दांत
- फोटो : getty images
आदतों को बदलें
डॉ प्रभास कहते हैं, धूम्रपान और तंबाकू जैसे उत्पादों का अधिक सेवन करने वाले लोगों के दांत अक्सर भूरे या पीले रंग के हो जाते हैं। दांतों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए तंबाकू चबाने या धूम्रपान करने से बचें, क्योंकि इनसे निकलने वाले टार दांतों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ भी खाने के बाद मुंह की अच्छे से साफ-सफाई अवश्य कर लेनी चाहिए। वरना भोजन के अवशेष दांतों में सड़न की समस्या का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आहार में शामिल करें पौष्टिक चीजें
- फोटो : Social media
आहार का भी पड़ता है असर
दंत रोग विशेषज्ञों के मुताबिक फलों और सब्जियों से भरपूर स्वस्थ और संतुलित आहार दांतों को स्वस्थ और सफेद रखने में मदद कर सकते हैं। जो लोग कॉफी, चाय, सोडा, रेड वाइन आदि का सेवन अधिक करते हैं, उनमें दांतों से संबंधित समस्याओं के विकसित होने का खतरा अधिक हो सकता है। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए आहार में उन चीजों को जरूर शामिल करें जिनमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती हो, दांतों की मजबूती के लिए यह बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
5 of 5
मौखिक स्वच्छता का रखें ध्यान (सांकेतिक)
- फोटो : pixabay
मौखिक स्वच्छता का रखें ध्यान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक उचित मौखिक स्वच्छता बनाए रखकर दांतों को स्वस्थ और साफ दोनों रखने में मदद मिल सकती है। रोजाना सुबह-शाम कम से कम दो मिनट ब्रश अवश्य करें। जीभ को साफ करना और अच्छी तरह कुल्ला करना भी बहुत आवश्यक है। दांतों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा को भी प्रयोग में लाया जा सकता है। थोड़े से पानी में बेकिंग पाउडर मिलाकर दांतों को ब्रश करने से भी दांत चमक जाते हैं। यह सभी उपाय करके आप आसानी से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
-----------------
नोट: यह लेख चंडीगढ़ में दंत रोगों के विशेषज्ञ डॉ प्रभास नागर के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।