फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: होली के बाद शरीर की अंदरूनी सफाई भी जरूरी, इन ड्रिंक्स से कर सकते हैं बॉडी डिटॉक्स

Mon, 25 Mar 2024 07:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Mar 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Effective Detox Drinks after holi drinks to boost your energy level and immunity
बॉडी डिटॉक्स कैसे करें? - फोटो : Pixabay

देशभर में होली का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया। लजीज भोजन, मिठाइयां और पकवान इस त्योहार को काफी खास बना देते हैं। हालांकि त्योहारों में गरिष्ठ और तली-भुनी चीजें अधिक खा लेने के कारण कब्ज-अपच और पाचन की कई प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं। इतना ही नहीं भोजन में गड़बड़ी का सेहत पर कई और तरह से भी नकारात्मक असर हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ भारी भोजन के बाद अगले दिन शरीर की आंतरिक साफ-सफाई यानी कि बॉडी को डिटॉक्स करने की सलाह देते हैं।



होली के अगले दिन सभी लोगों को बॉडी डिटॉक्स जरूर करना चाहिए, ये शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और आपके पाचन को ठीक रखने में मदद कर सकती है। समय-समय पर बॉडी डिटॉक्स करते रहने से विषाक्त पदार्थ जमा नहीं होने पाते हैं, जिन्हें कई प्रकार की बीमारियों का कारण माना जाता है।

आइए जानते हैं कि शरीर को अंदर से साफ करने के लिए आप क्या उपाय कर सकते हैं?

Effective Detox Drinks after holi drinks to boost your energy level and immunity
शरीर की साफ-सफाई जरूरी - फोटो : iStock

शरीर की आंतरिक सफाई बहुत जरूरी
 

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, बॉडी डिटॉक्स के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, घर पर ही मौजूद चीजों से आसानी से शरीर को अंदर से साफ किया जा सकता है।

होली के बाद अक्सर लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या देखी जाती रही है, इसलिए जरूरी है कि सबसे पहले खूब सारा पानी पिएं, शरीर में तरल पदार्थों की कमी होने से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। पानी पीने से भी शरीर से अतिरिक्त सोडियम-शुगर को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आपको कुछ और ड्रिंक्स से लाभ मिल सकता है।

Effective Detox Drinks after holi drinks to boost your energy level and immunity
नींबू पानी के लाभ - फोटो : Pixabay

नींबू पानी और शहद के कई फायदे

बॉडी डिटॉक्स के लिए जिस पेय पदार्थ का सबसे ज्यादा सेवन किया जाता रहा है वह है नींबू-पानी। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहर डालकर इसका सेवन करना आपके लिए काफी लाभप्रद हो सकता है। इससे न सिर्फ शरीर हाइड्रेट होता है साथ ही नींबू में मौजूद विटामिन-सी की मात्रा आपको कई प्रकार के फायदे दे सकती है। रक्त शर्करा को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने के अलावा नींबू पानी पीने से आहार में गड़बड़ी के कारण हुई पाचन की दिक्कतों को भी दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Effective Detox Drinks after holi drinks to boost your energy level and immunity
हर्बल टी - फोटो : Pixabay

हर्बल टी से मिलेगा लाभ

नींबू पानी के अलावा कई प्रकार के हर्बल टी भी शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्ट माने जाते रहे हैं। जड़ी-बूटियों से युक्त चाय लिवर को फायदा देने के साथ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती हैं। ये इम्युनिटी सिस्टम को ठीक रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को भी बढ़ने से रोकने में मददगार हो सकती है।

विज्ञापन
Effective Detox Drinks after holi drinks to boost your energy level and immunity
खीरे से मिलता है फायदा - फोटो : istock

खीरा और अदरक से बना पेय

खीरा ताजगी और ठंडक देने वाला फल है जिसके कई फायदे हैं। यह गर्मियों में पेय बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली एक अच्छी सामग्री है। डिटॉक्स ड्रिक के रूप में भी इससे लाभ पाया जा सकता है। कटे हुए खीरे और काली मिर्च-नमक को पानी में अच्छी तरह मिला लीजिए। इसमें नींबू और अदरक भी डाल सकते हैं। पेट को ठंडा करने के लिए बर्फ के टुकड़े भी मिलाए जा सकते हैं। ये एक बढ़िया डिटॉक्स ड्रिंक है, इससे शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed