फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में मूंगफली खाने के हैं कई फायदे, लेकिन इन सावधानियों को न करें नजरअंदाज

Thu, 14 Jan 2021 04:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Jan 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
Eating peanuts in winter has many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दी का मौसम आते ही हमारी जीवनशैली में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिनमें से एक है मूंगफली का सेवन। इस मौसम में मूंगफली को लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। न्यू ईयर हो या फिर लोहड़ी का त्यौहार, सर्दियों में लोग इनका सेवन करते हैं। इनमें कई पोषक गुण भी पाए जाते हैं और इस मामले में ये किसी बादाम से कम भी नहीं हैं। मूंगफली में प्रोटीन की भरपूर मात्रा के अलावा कैल्शियम और आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हमारे शरीर को कई फायदे देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूंगफली खाने से हमें जितने फायदे मिलते हैं, उतनी ही इन्हें खाते समय कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए। तो चलिए इन दोनों के बारे में जानते हैं।

Eating peanuts in winter has many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर दूसरा इंसान डिप्रेशन से घिरा हुआ है। इसमें बस फर्क इतना है कि ये किसी को ज्यादा है तो किसी को कम। लेकिन मूंगफली के सेवन से डिप्रेशन से बचाव करने में काफी मदद मिल सकती है। इसमें ट्रिपटोफान नाम का एमिनो एसिड पाया जाता है, जो हमारे मिजाज को ठीक रखने वाले हॉर्मोन सेरोटोनिन का स्राव बढ़ाता है, जिससे हमारा मिजाज अच्छा होता है और मन को शांत करने में मदद मिलती है।

Eating peanuts in winter has many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मूंगफली में विटामिन- बी3 होता है, जो हमारे दिमाग को तेज करने में मदद करता है। इसमें नियासिन नाम का तत्व दिमाग के काम करने की क्षमता को बढ़ाता है, जिससे भूलने की बीमारी दूर होती है। इसके अलावा मूंगफली हमारी हड्डियों को मजबूत करने का काम भी करती है। इसमें पाया जाने वाला आयरन लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत बनाने मे मदद करता है। साथ ही बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस होने की आशंका को भी कम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eating peanuts in winter has many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मूंगफली के सेवन से हमारा दिल भी स्वस्थ रहता है। मूंगफली खाने से ये हमारे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके शरीर के लिए जरूरी कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन को बढ़ाती है। मूंगफली में मोनो अनसेचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि दिल से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा देने में मदद करता है। मूंगफली खाने के कई फायदे हैं, लेकिन इनका सेवन करते समय हमें कई सावधानियों का ध्यान भी रखना चाहिए।

विज्ञापन
Eating peanuts in winter has many benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जिन लोगों को किडनी या गॉल ब्लैडर की समस्या हो, उन रोगियों को मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए। मूंगफली में गोईटरोजन नाम का तत्व पाया जाता है, जो थायरॉइड ग्रंथि की प्रक्रिया को असंतुलित कर सकता है। इसलिए थायरॉइड के मरीजों को मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए। मूंगफली से एलर्जी भी हो सकती है, इसलिए अगर आपको ऐसा कुछ हो रहा है तो इसका सेवन आप बंद कर सकते हैं। मूंगफली उच्च कैलोरी युक्त बीज है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से मोटापा भी हो सकता है। इसलिए इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed