फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीरियड्स के दौरान पैड इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकती हैं दिक्कतें

Thu, 14 Jan 2021 02:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Jan 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
Keep these things in mind when using pads during periods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हर महीने होने वाले पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई कठिनाईयों से गुजरना पड़ता है। असहनीय पीड़ा से लेकर काम में मन न लगने जैसी दिक्कतों का सामना महिलाओं को करना पड़ता है। जहां पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में आराम पाने के लिए महिलाओं को कई उपाय करने पड़ते हैं, तो वहीं उन्हें पैड्स चुनते समय भी कई बातों का ध्यान देना पड़ता है। हाइजीन से लेकर पैड की बनावट तक, हर एक चीज पर ध्यान देना महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस दौरान महिलाओं को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Keep these things in mind when using pads during periods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पैड्स खरीदते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिनमें से एक है उसका साइज। ज्यादातर महिलाएं पैड खरीदते समय उसके साइज का ध्यान नहीं देती। जबकि साइज देखना चाहिए क्योंकि अगर गलत साइज का पैड आप इस्तेमाल करते हैं तो आपको फिटिंग की समस्या हो सकती है। कई बार पीरियड्स साईकल खत्म हो जाने के बाद भी महिलाओं को ये पता नहीं चलता कि उन्हें कौन से साइज का पैड लेना चाहिए। अगर रैगुलर साइज नैपकिन जल्द भर जाता है, तो फिर इसकी जगह पर लंबे साइज के पैड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Keep these things in mind when using pads during periods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

पीरियड्स के समय सैनिटेशन मेथड का भी ध्यान देना चाहिए। लेकिन देखा जाता है कि कुछ महिलाएं पीरियड्स में अलग-अलग दिनों के हिसाब से सैनिटेशन मेथड का इस्तेमाल करती हैं। जैसे कभी वो मेंस्टुअल, कभी टैंपोन्स का, तो कभी पैड्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऐसा नहीं करने की सलाह दी जाती है। कोशिश करनी चाहिए कि जो पैड्स आप इस्तेमाल कर रही हैं, उसी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से रैशेज यानि चकते या फिर किसी तरह के इंफेक्शन होने से आप बचे रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Keep these things in mind when using pads during periods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels

पैड्स खरीदने के बाद हमें इसका इस्तेमाल करते समय भी काफी ध्यान देना चाहिए, और खासकर हाइजीन का। एक बार इस्तेमाल करने के बाद सेनेटरी नैपकिन को चार से छह घंटे बाद बदलना चाहिए। ऐसा करने से आपको इंफेक्शन का खतरा नहीं होता है। साथ ही पैड की क्वालिटी का भी खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि पैड अगर घटिया क्वालिटी का होगा तो ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी हो सकता है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का पैड ही खरीदना चाहिए।

विज्ञापन
Keep these things in mind when using pads during periods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

अलग-अलग तरह के पैड का मतलब जरूर समझना चाहिए। जैसे अगर आप रात के लिए पैड इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नाइट पैड ही इस्तेमाल करने चाहिए, क्योंकि ये पीछे की तरफ से ज्यादा लंबे और चौड़े होते हैं। लेकिन अगर आप रात में इसकी जगह पर रेगुलर पैड का इस्तेमाल करते हैं, तो ये आपकी नींद खराब कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अपनी त्वचा के अनुकूल ही पैड खरीदने चाहिए, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। इसके लिए आप स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्थ भी कर सकती हैं।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed