फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अच्छी सेहत: जोड़ों में सूजन से लेकर वेट और कोलेस्ट्रॉल, इन सीड्स में छिपा है सभी समस्याओं का इलाज

Sat, 29 Aug 2026 09:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Aug 2026 09:54 PM IST
सार

अलसी में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड नामक पौधों से मिलने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर में सूजन से जुड़ी प्रक्रियाओं को कम कर सकता है। इसके अलावा अलसी फाइबर और अन्य पोषक तत्व देती है। इससे सेहत को कई लाभ हो सकते हैं।

विज्ञापन
Can Flax Seeds Help in Reduce Inflammation Anti-Inflammatory Benefits of Flax Seeds
अलसी के फायदे - फोटो : freepik.com

अगर हम सभी अपने आहार को ठीक रख लें तो ये कई बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डाइट में हरी सब्जियों, प्रोटीन-फाइबर के साथ नट्स-सीड्स को भी जरूर शामिल करना चाहिए। अध्ययनों में अलसी के बीज यानी फ्लैक्स सीड्स को सेहत के लिए लाभकारी बताया गया है।



अलसी के छोटे-छोटे बीज पोषण के मामले में काफी खास माने जाते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन, थायमिन और खास तरह का ओमेगा-3 फैटी एसिड अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। यही अल्फा-लिनोलेनिक एसिड अलसी को सूजन और शरीर में होने वाली इंफ्लेमेशन को ठीक करने में खास बनाता है। 

इतना ही नहीं अलसी को वेट लॉस से लेकर दिल की सेहत और पाचन को ठीक रखने में भी फायदेमंद पाया गया है।

Can Flax Seeds Help in Reduce Inflammation Anti-Inflammatory Benefits of Flax Seeds
अलसी के बीज - फोटो : freepik.com

एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर सीड

अलसी में पाया जाने वाला अल्फा-लिनोलेनिक एसिड शरीर के लिए जरूरी वसा का एक प्रकार है। यह पौधों से मिलने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड है। शरीर इसे सीमित मात्रा में ईपीए और डीएचए जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड में बदल सकता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में सूजन से जुड़ी कुछ प्रक्रियाओं को प्रभावित कर सकते हैं।

 

  • अध्ययनों में अलसी और उसके कंपाउंड्स को एंटी-इंफ्लामेटरी प्रभावों के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि इसे गठिया के दर्द वालों के लिए फायेदमंद माना जाता है।
Can Flax Seeds Help in Reduce Inflammation Anti-Inflammatory Benefits of Flax Seeds
जोड़ों में दर्द की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

गठिया और जोड़ों के सूजन में फायदेमंद

गठिया जैसी स्थितियों में सूजन की समस्या देखी जाती है। अलसी में मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड इसे एंटी-इंफ्लामेटरी प्रभावों वाला बना देता है। अध्ययनों में अलसी के सेवन को कुछ लोगों में सूजन कम करने वाला पाया गया है।
 

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अलसी गठिया की दवा का विकल्प नहीं है। अगर आपको जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन या अकड़न रहती है, तो केवल अलसी पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Flax Seeds Help in Reduce Inflammation Anti-Inflammatory Benefits of Flax Seeds
कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : freepik.com

दिल के लिए अलसी के फायदे

अलसी में मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड के साथ फाइबर भी हृदय स्वास्थ्य के लिहाज से महत्वपूर्ण है। अलसी में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर मिलते हैं। आहार में पर्याप्त फाइबर लेने से रक्त में एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
 

  • कुछ अध्ययनों में अलसी के सेवन से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय रोग के जोखिम कारकों को कम करने वाला पाया गया है। हालांकि इसका असर व्यक्ति की पूरी डाइट, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य स्थिति पर भी निर्भर करता है। 
विज्ञापन
Can Flax Seeds Help in Reduce Inflammation Anti-Inflammatory Benefits of Flax Seeds
मोटापा कम करने के उपाय - फोटो : Adobe stock

वजन घटाने में करता है मदद

अलसी को वजन कंट्रोल करने वाली फायदेमंद चीजों के रूप में जाना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को धीमा करने और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद कर सकता है। इससे भोजन की मात्रा नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञों की सलाह पर इसे आहार का हिस्सा बनाना  आपको कई फायदे दे सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed