फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ते मोटापे से हैं परेशान, तो जानें मूंग की दाल से कैसे होगा वजन कम

Mon, 21 Dec 2020 12:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Dec 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Eating moong dal will reduce weight gain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम जीवन में कई तरह की समस्याओं से गुजरते हैं, जिसमें से एक हमारे शरीर का मोटापा भी है। हमारे शरीर का बढ़ता वजन भी हमारा मोटापा बढ़ने का एक कारण होता है। हम वजन बढ़ाने के लिए नाजाने क्या-क्या नहीं करते। हम नियमित रूप से डाइट प्लान को फॉलो करते हैं, जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं और योगा करने के साथ ही कई ऐसी चीजें करते हैं, जिससे हमारा मोटापा कम हो सके। लेकिन कई बार इतना सब करने के बाद भी निराशा ही हाथ लगती है। लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि मूंग की दाल वजन को कम करने में काफी लाभदायक मानी जाती है।

Eating moong dal will reduce weight gain
hot water - फोटो : Pixabay

मूंग दाल का सेवन करने से हमारे शरीर को काफी फायदे मिलते हैं। इसके लिए हमें अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करनी चाहिए। गुनगुने पानी को धीरे-धीरे पीने से शरीर का टॉक्सिन निकलने के साथ ही बॉडी हाइड्रेटेड बनी रहती है। इसके बाद एक्सरसाइज करें और फिर मूंग की दाल का सूप बना लें। जो हमारे शरीर के लिए काफी सही रहता है। मूंग की दाल में अदरक, नमक, लहसुन, हींग, हरी मिर्च, जीरा, धनिया और सौंफ को डालकर उबाल लें, लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी चीज का तड़का ना लगाएं।

Eating moong dal will reduce weight gain
Noodle Soup - फोटो : Pixabay

इसके बाद इस सूप को दिन में 6 बार और लगातार 3 दिन तक पीने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं, और ये हमारे मोटापे को कम करने में काफी मदद करता है। इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि मूंग दाल सूप का सेवन करते समय तेल, घी और खट्टी चीजें जैसे-दही, टमाटर, नींबू आदि चीजों का सेवन न करें। ऐसा करने से ही शरीर को पूर्ण तरीके से लाभ मिल पाएंगे। मूंग दाल में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही इसमें फैट नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eating moong dal will reduce weight gain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मूंग के सूप के साथ ही सब्जियों से बने सलाद का भी सेवन कर सकते हैं। इनका उपयोग उबालकर या फिर भाप में पकाकर भी किया जा सकता है। इस सलाद में चुकंदर, गाजर, शलगम, खीरा, प्याज, मूली, लौकी, गोभी, ककड़ी को शामिल कर सकते हैं। मूंग की दाल के इस सूप को लेने के बाद अगर आपको पहले दिन कमोजरी का एहसास हो, तो अगले दिन से सूप पीने की मात्रा को बढ़ा लें। साथ ही हो सकता है कि आपके सिर में हल्का दर्द या आपका मन भी मचला सकता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये डिटॉक्स की प्रक्रिया के कारण होता है।

विज्ञापन
Eating moong dal will reduce weight gain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप मूंग की दाल खाकर बोर हो गए हैं या इस दौरान आपको रिफ्रेश होना है, तो इसमें आपकी मदद चाय और कॉफी कर सकते हैं। साथ ही आप 8 से 10 गिलास पानी पीकर भी खुद को रिफ्रेश कर सकते हैं। वहीं, जब आपकी इस डाइट के आखिरी 2 दिन हों तो आप मूंग की दाल का चीला बनाकर भी खा सकते हैं। दिन में तीन बार एक-एक चीला आप खा सकते हैं। इस डाइट को फॉलो करने के बाद आपको वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed