फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diet: रात में फल खाने चाहिए या नहीं? डायटीशियन ने दी सारी जानकारी, आप भी जरूर जानिए

Mon, 10 Mar 2025 06:59 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Mar 2025 06:59 PM IST
सार

फलों को विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना माना जाता है। ये फाइबर से भी भरपूर होते हैं जो वजन कंट्रोल करने, ब्लड प्रेशर-ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

विज्ञापन
Eating fruits at night benefits and side effects know rat me fal khane chahiye ya nahi
कौन से फल खाएं? - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देते रहना बहुत जरूरी है। शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हरी सब्जियों और मौसमी फलों के सेवन की सलाह देते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि फलों से अधिकतम लाभ तभी प्राप्त किया जा सकता है जब इसका सही समय पर सेवन किया जाए?



फलों को विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना माना जाता है। ये फाइबर से भी भरपूर होते हैं जो वजन कंट्रोल करने, ब्लड प्रेशर-ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सुबह या फिर दिन के समय में फल खाना अच्छा है पर रात में फलों का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में इस समय फलों के सेवन से बचना चाहिए।

Eating fruits at night benefits and side effects know rat me fal khane chahiye ya nahi
फल खाने से पहले जान लीजिए ये बातें - फोटो : Freepik.com

रात में फल खाने के नुकसान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आमतौर पर लोग नाश्ते या शाम के समय फल खाते हैं, कुछ लोग रात के समय भी फल खाना पसंद करते हैं। रात में फलों का सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर आप भी रात के समय संतरे, अनानास और अंगूर जैसे फलों का सेवन करते हैं, तो इससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।

ऐसा उन लोगों के साथ अधिक देखने को मिलता है, जिन्हें पहले से ही सीने में जलन या एसिडिटी की समस्या है। 

Eating fruits at night benefits and side effects know rat me fal khane chahiye ya nahi
कब्ज की समस्या - फोटो : Freepik.com

पाचन की हो सकती है समस्या

रात के समय बहुत अधिक फलों का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं कुछ ऐसे फल भी होते हैं जिन्हें रात को ठीक सोने से पहले खाया जाए, तो पाचन तंत्र को उन्हें पचाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। अगर फल सही तरह से हजम न हो, तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।

अगर आप रात के समय फाइबर युक्त फलों का अधिक सेवन करते हैं, तो आपको गैस, ब्लोटिंग, पेट में दर्द और असहजता महसूस हो सकती है, जिससे अच्छी नींद लेने में परेशानी आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eating fruits at night benefits and side effects know rat me fal khane chahiye ya nahi
पेट की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ नेहा पठानिया कहती हैं, अगर आप रात के खाने के साथ फलों का सेवन भी अतिरिक्त मात्रा में करते हैं, तो इससे वजन भी बढ़ सकता है। फल का सेवन दिन के समय या स्नैक्स टाइम में करें। अगर शाम को फल खाना है, तो डिनर से पहले ही खा लें। दोनों के बीच थोड़ा अंतराल रखें। साथ ही डिनर भी हल्का ही करें ताकि आप ओवर ईटिंग से बच सकें। 

विज्ञापन
Eating fruits at night benefits and side effects know rat me fal khane chahiye ya nahi
डायबिटीज में कौन से फल खाएं - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज रोगी रखें इन बातों का ध्यान

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें फलों के चयन के समय और भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज रोगियों को उन फलों का सेवन करना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इस तरह के फलों के सेवन से तेजी से शुगर बढ़ने का खतरा कम रहता है। इसके अलावा डायबिटीज के शिकार रोगियों के लिए फाइबर वाले फलों का सेवन फायदेमंद हो सकता है।



---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed