फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोने से पहले इन चीजों का जरूर करें सेवन, नहीं होगी अनिद्रा की समस्या

Sat, 02 Jan 2021 03:39 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 02 Jan 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
eat this things before going to sleep you will get sound sleep
सिर में भारीपन रहेगा - फोटो : Pixabay

यदि आप की नींद पूरी नहीं हो पाती है तो पूरी संभावना रहती है कि आपका आने वाला दिन अच्छा नहीं ही बीतेगा क्योंकि आपको पूरे समय नींद आएगी, काम में मन नहीं लगेगा, सिर में भारीपन रहेगा और भी समस्याएं होंगी इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अच्छी नींद सोएं। लेकिन कई सारे लोगों को नींद नहीं आती है, जिसके लिए वे दवाइयां भी लेते हैं लेकिन कई बार दवाइयां भी नुकसान पहुंचाती हैं इसलिए इस बार अगली स्लाइड्स में बताए गए उपायों को आजमाकर देखें।

eat this things before going to sleep you will get sound sleep
सोने से पहले गर्म दूध पीना शुरु कर दें - फोटो : Social media

गर्म दूध
यदि आपको अच्छी नींद नहीं आती है या फिर आपकी नींद बार-बार टूटती है तो आप सोने से पहले गर्म दूध पीना शुरु कर दें। दूध में कैल्शियम , विटामिन- डी और ट्रिप्टोफैन पाया जाता है जिनसे कि नींद आती है। दूध में मेलाटोनिन भी होता है जो कि नींद पैदा करने वाले हार्मोन का जाग्रत करता है। दूध में जायफल, इलायची और कुटे हुए बादाम डालेंगे तो और भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

 

eat this things before going to sleep you will get sound sleep
कीवी एक पौष्टिक फल है - फोटो : Pixabay

कीवी
कई सारे शोधों में यह सामने आया है कि कीवी के सेवन से नींद बेहतर हो जाती है। कीवी वैसे भी एक पौष्टिक फल है। कीवी में मौजूद मेलाटोनिन, पोटेशियम, फ्लेवोनॉयड, फोलेट और मैग्नीशियम नींद लाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से रात में सोने से एक घंटा पूर्व दो कीवी के सेवन से नींद की गुणवत्ता में भी सुधार आता है। 


  

विज्ञापन
विज्ञापन
eat this things before going to sleep you will get sound sleep
मैग्नीशियम और कैल्शियम बादाम में पाएं जाते हैं - फोटो : pixabay

बादाम
गहरी नींद लाने वाले खनिज मैग्नीशियम और कैल्शियम बादाम में पाए जाते हैं। बादाम में पाया जाने वाला ट्रिप्टोफैन मस्तिष्क और नसों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। हमारा मस्तिष्क जब तनाव रहित रहता है, शरीर आराम की स्थिति में होता है तो नींद जल्दी आ जाती है इसलिए रोज सोने से पहले दो बादाम खा लें और मीठी नींद सो जाएं। 

 

विज्ञापन
eat this things before going to sleep you will get sound sleep
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं - फोटो : social media
अखरोट
अखरोट के सेवन से भी अच्छी नींद आती है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलेट और कैल्शियम पाया जाता है। स्वस्थ फैट नींद का अच्छा स्रोत होते हैं। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो कि मन अच्छा रखने में और भरपूर नींद लेने में मदद करते हैं। इसलिए सोने से पहले अखरोट का सेवन भी एक अच्छा विकल्प है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed