फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फल के पत्तों का चूर्ण बनाकर खाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा नियंत्रित

Wed, 06 Jan 2021 06:59 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 06 Jan 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
eat churn of this plant leaves and control your blood pressure
जामुन खाना कई सारी बीमारियों से लाभ भी दिलाता है - फोटो : Social Media

जामुन एक ऐसा फल है जो पूरे साल तो आसानी से उपलब्ध नहीं होता है लेकिन ताजे जामुन जब आते हैं तो लोग उन्हें बड़े चाव से खाते हैं। जामुन खाना कई सारी बीमारियों से लाभ भी दिलाता है। कुलमिलाकर कहें तो यह फल गुणों से भरपूर है। यह फल नहीं बल्कि इसकी पत्तियों में भी गुण पाए जाते हैं। जामुन की पत्तियों के सेवन से कई सारी शारीरिक समस्याओं से राहत मिलती है। यदि आप जामुन की पत्तियों का चूर्ण बनाकर खाते हैं तो जल्द ही आपको कई सारी शारीरिक समस्याओं से राहत मिल सकती है। कहा जाता है कि इसके सेवन से कैंसर जैसी बीमारियों से तक राहत मिलती है। 

eat churn of this plant leaves and control your blood pressure
रक्त वाहिकाएं स्वस्थ रहती हैं - फोटो : Social media

ब्लड प्रेशर
जामुन के पत्तों के सेवन से ह्रदय स्वस्थ रहता है। शरीर में रक्त संचार सही ढंग से होता रहे, उसके लिए इन्हें खाना बहुत जरूरी है। जामुन के पत्तों का चूर्ण बनाकर खाया जा सकता है। साथ ही सुबह जल्दी उठकर कच्चे पत्तों का भी सेवन करने से रक्त वाहिकाएं स्वस्थ रहती हैं। इसलिए कोशिश करें कि लंबे समय तक इनका सेवन करें क्योंकि ऐसा करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। 

eat churn of this plant leaves and control your blood pressure
जामुन के पत्तों का सेवन करें - फोटो : social media

छाले
मुंह में छाले हो जाना बहुत आम बात है। अगर पेट साफ नहीं है तब भी मुंह के छाले निकल आते हैं। ऐसा होने पर न ही हम ठीक से खा पाते हैं और न ही बोल पाते हैं। इनसे निजात पाने के लिए दवा- गोली लेने की बजाय जामुन के पत्तों का सेवन करें। जामुन के पत्तों में एंटी-बायोटिक गुण होते हैं, जो कि छालों का उपचार कर देते हैं इसलिए इनका सेवन अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
eat churn of this plant leaves and control your blood pressure
जामुन के पत्तों में गिलोए के पत्तों को भी मिलाएं - फोटो : Pixabay

बुखार
यदि बहुत अधिक बुखार आ रहा है तो जामुन के पत्तों का काढ़ा पीने से इसमें राहत मिल सकती है। बेहतर परिणामों के लिए जामुन के पत्तों में गिलोए के पत्तों को भी मिलाएं, इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी। काढ़े को बनाने के लिए लंबे समय तक दोनों तरह की पत्तियों को पानी में उबालते रहें। फिर ठंडा करके छान लें और इसका थोड़ा- थोड़ा दो से तीन बार सेवन करें। 

विज्ञापन
eat churn of this plant leaves and control your blood pressure
पाचनतंत्र बेहतर होता है - फोटो : अमर उजाला

एसिडिटी या कब्ज
एसिडिटी या कब्ज कभी भी किसी को भी हो सकती है। इनसे राहत पाने के लिए आप जामुन के पत्तों का पेस्ट बनाकर खाएं। यदि ये समस्या आपको बनी ही रहती है तब तो आपको पत्तों का चूर्ण बनाकर नियमित रूप से खाना चाहिए। यह चूर्ण बाजार में भी आसानी से उपलब्ध होता है। ऐसा करने से अपच की समस्या दूर हो जाती है और जल्द ही पाचनतंत्र बेहतर होता है। 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed