जामुन एक ऐसा फल है जो पूरे साल तो आसानी से उपलब्ध नहीं होता है लेकिन ताजे जामुन जब आते हैं तो लोग उन्हें बड़े चाव से खाते हैं। जामुन खाना कई सारी बीमारियों से लाभ भी दिलाता है। कुलमिलाकर कहें तो यह फल गुणों से भरपूर है। यह फल नहीं बल्कि इसकी पत्तियों में भी गुण पाए जाते हैं। जामुन की पत्तियों के सेवन से कई सारी शारीरिक समस्याओं से राहत मिलती है। यदि आप जामुन की पत्तियों का चूर्ण बनाकर खाते हैं तो जल्द ही आपको कई सारी शारीरिक समस्याओं से राहत मिल सकती है। कहा जाता है कि इसके सेवन से कैंसर जैसी बीमारियों से तक राहत मिलती है।
इस फल के पत्तों का चूर्ण बनाकर खाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा नियंत्रित
ब्लड प्रेशर
जामुन के पत्तों के सेवन से ह्रदय स्वस्थ रहता है। शरीर में रक्त संचार सही ढंग से होता रहे, उसके लिए इन्हें खाना बहुत जरूरी है। जामुन के पत्तों का चूर्ण बनाकर खाया जा सकता है। साथ ही सुबह जल्दी उठकर कच्चे पत्तों का भी सेवन करने से रक्त वाहिकाएं स्वस्थ रहती हैं। इसलिए कोशिश करें कि लंबे समय तक इनका सेवन करें क्योंकि ऐसा करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
छाले
मुंह में छाले हो जाना बहुत आम बात है। अगर पेट साफ नहीं है तब भी मुंह के छाले निकल आते हैं। ऐसा होने पर न ही हम ठीक से खा पाते हैं और न ही बोल पाते हैं। इनसे निजात पाने के लिए दवा- गोली लेने की बजाय जामुन के पत्तों का सेवन करें। जामुन के पत्तों में एंटी-बायोटिक गुण होते हैं, जो कि छालों का उपचार कर देते हैं इसलिए इनका सेवन अवश्य करें।
बुखार
यदि बहुत अधिक बुखार आ रहा है तो जामुन के पत्तों का काढ़ा पीने से इसमें राहत मिल सकती है। बेहतर परिणामों के लिए जामुन के पत्तों में गिलोए के पत्तों को भी मिलाएं, इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी। काढ़े को बनाने के लिए लंबे समय तक दोनों तरह की पत्तियों को पानी में उबालते रहें। फिर ठंडा करके छान लें और इसका थोड़ा- थोड़ा दो से तीन बार सेवन करें।
एसिडिटी या कब्ज
एसिडिटी या कब्ज कभी भी किसी को भी हो सकती है। इनसे राहत पाने के लिए आप जामुन के पत्तों का पेस्ट बनाकर खाएं। यदि ये समस्या आपको बनी ही रहती है तब तो आपको पत्तों का चूर्ण बनाकर नियमित रूप से खाना चाहिए। यह चूर्ण बाजार में भी आसानी से उपलब्ध होता है। ऐसा करने से अपच की समस्या दूर हो जाती है और जल्द ही पाचनतंत्र बेहतर होता है।