फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए खर्राटे आने की क्या है वजह? कैसे पा सकते हैं इससे छुटकारा

Sat, 05 Dec 2020 03:37 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल, डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल, डेस्क अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 05 Dec 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
easy solution to get rid of snoring and causes of snoring
snoring

सोते समय नासिका द्वार से एक कर्कश आवाज निकलती है, जिसे लोग खर्राटे कहते हैं। बहुत से लोगों को रात को सोते समय तेज खर्राटे आने लगते हैं। इससे आस-पास सो रहे लोगों के बहुत दिक्कत हो जाती है। जिसकी वजह से खर्राटे आने वाले व्यक्ति को कभी-कभी शर्मिंदा भी होना पड़ता है। कोई भी व्यक्ति खर्राटे खुद नहीं लेता है बल्कि खर्राटे आने के कई कारण होते हैं। जानते हैं कि रात को सोते समय खर्राटे आने की क्या वजह होती हैं और इस समस्या से कैसे निपटा जा सकता है।

easy solution to get rid of snoring and causes of snoring
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जानिए क्यों आते हैं खर्राटे
रात को सोते हुए जब व्यक्ति बहुत गहरी नींद में होते हैं, तब हमारे मुंह और गले की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिसकी वजह से हमारे हमारे गले के ऊतको में ढीलापन आ जाता है। उस समय जब हम सांस लेते हैं तो हवा के बहाव के दौरान गले से जाने वाली हवा का मार्ग संकुचित हो जाता है, जिससे गले के ऊतको में कंपन उत्पन्न होता है, इस वजह से कर्कश आवाज निकलने लगती है। जिसे खर्राटे कहते हैं। जब हवा का बहाव तेज होता है और वायुमार्ग ज्यादा संकुचित हो जाता है तब इन ऊतकों में कंपन और बढ़ जाता है, जिसकी वजह से खर्राटे की आवाज और भी तेज हो जाती है। 

easy solution to get rid of snoring and causes of snoring
snoring is dangerous - फोटो : concept photos

खर्राटे आने के कारण
खर्राटे आने की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। जैसे मोटापा, साइनस की समस्या, शराब का ज्यादा सेवन, एलर्जी, आदि। खर्राटे की समस्या को एक डिसऑर्डर से भी जोड़ कर देखा जाता है, जिसे विशेषज्ञों की भाषा में (Obstructive Sleep Apnea) कहते हैं। जानिए कैसे पा सकते हैं  खर्राटे की समस्या से छुटकारा...

विज्ञापन
विज्ञापन
easy solution to get rid of snoring and causes of snoring
snoring - फोटो : concept photo
  • कुछ लोग पीठ के बल एक दम सीधे सोते हैं। इस तरह की पोजीशन में सोने पर जीभ और तालू से वायुमार्ग को संकुचित हो जाता है। वायुमार्ग के संकुचित होने पर नींद के दौरान कंपन की आवाज आने लगती है। इसलिए एक तरफ करवट लेकर सोने पर आपके खर्राटे कम हो सकते हैं। 
  • खर्राटे की समस्या से निजात पाने के लिए सोते समये अपने शरीर के बराबर तकिया रखकर लगाकर सोना चाहिए, जिससे आपके शरीर का बैलेंस एक तरफ को सही से बना रहता है और आपको कम खर्राटे आते हैं। 
  • सोते समय सिर ऊंचा करके से वायुमार्ग खुल जाता है जिससे सोने के दौरान खर्राटे कम आते हैं, लेकिन ज्यादा देर तक इस स्थिति में सोने से आपको गर्दन में दर्द की दिक्कत होने लगती है। 
     
विज्ञापन
easy solution to get rid of snoring and causes of snoring
वजन को नियंत्रित रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

वजन को नियंत्रित रखें
वैसे तो किसी भी वजन वाले को खर्राटे लेने की समस्या हो जाती है लेकिन मोटापा होने के कारण भी कुछ लोगों को खर्राटे की समस्या हो जाती है। अगर आपको वजन बढ़ने के बाद खर्राटों का समस्या है तो अपने वजन को नियंत्रित करें। इससे आपको खर्राटे लेने की समस्या से निजात मिल सकती है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed