फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर सोते समय आप करते हैं ये गलतियां, तो आपकी सेहत को हो सकता है नुकसान

Sat, 05 Dec 2020 03:36 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 05 Dec 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
health tips your pillow and sleeping position can affect your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जिस तरह हर व्यक्ति की काम आदि करने की आदते अलग होती हैं, उसी तरह से रात को सोते समय लोगों की अलग आदते होती हैं। रात के समय लोग अलग-अलग तरह की पोजीशन में सोते हैं। सोते समय व्यक्ति की कुछ आदतें और कुछ गलतियां सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। एक्सपर्टस का कहना है कि सोते समय कुछ आदतों की वजह से हमारी मांसपेशियों पर कभी-सभी अधिक खिंचाव या दबाव पड़ने की वजह से भी हमें कई परेशानियां हो जाती हैं साथ ही अपनी कुछ आदतों के कारण हमारी नींद सही तरह से नहीं हो पाती है, जो सेहत की लिहाज से बहुत नुकसान दायक होता है। तो चलिए जानते हैं कि सोते समय वे कौन सी गलत आदते हैं जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। 

health tips your pillow and sleeping position can affect your health
sleep - फोटो : pixa

कुछ लोगों को एक ही तकिया लेकर सोने की आदत होती है। उन्हें उस तकिया के बिना नींद नहीं आती है। हार्वर्ड के स्लीप एक्सपर्ट डॉक्टर लॉरेंस एपस्टीन के अनुसार जिस चीज से हमें सोते समय आराम मिलता है क्योंकि हमें उसी तरह से नींद अच्छी आती है, लेकिन तकिए की गलत पोजिशन की वजह से हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचता है।

health tips your pillow and sleeping position can affect your health
sleep - फोटो : pixa
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर सोते आप बहुत ज्यादा नर्म या सख्त तकिया लगाते हैं तो आपकी गर्दन में ऐंठन आ सकती है। कुछ लोगों के बहुत नर्म तकिया लगाकर सोने की आदत होती हैं लेकिन बहुत ज्यादा नर्म तकिया आपकी गर्दन के सही से सहारा नहीं दे पाती है जिसके कारण आपकी गर्दन में तकलीफ शुरू हो सकती है। इसी तरह से अगर आप बहुत ज्यादा सख्त तकिया लगाकर सोते हैं तो भी आपको परेशानी होने लगती है। सख्त तकिया लगाने से गर्दन और पीछे की तरफ दबाव पड़ने लगता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips your pillow and sleeping position can affect your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुछ लोग हमेशा एक ही पोजीशन में सोते हैं, जैसे कुछ लोगों को पेट के बल सोने की आदत होती है, लेकिन ये आदत आपको नुकसान पहुंचा सकती है। पेट के बल सोने पर आपकी गर्दन पीछे की तरफ हो जाती है ज्यादा देर तक इस स्थिति में रहने से आपको परेशानी हो सकती है। इसी तरह पीठ के बल सोने से गर्दन पर आगे की तरफ से दबाव पड़ता है। जिसके कारण आपको कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसी तरह से अगर आप अपनी गर्दन बहुत देर तक एक ही तरफ करके सोते हैं तो आपकी गर्दन में तकलीफ होने लगती है।

विज्ञापन
health tips your pillow and sleeping position can affect your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रात को ठीक से ना सो पाना 
जो लोग रात को सही से नहीं सो पाते हैं उन्हें कई तरह की तकलीफें हो सकती हैं। जो लोग रात में सही से नींद नहीं ले पाते हैं उनके मस्तिष्क पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है जिसकी वजह से मूड खराब रहने लगता है, रात को सही से नींद न लेने के कारण सोचने की क्षमता भी प्रभावित होने लगती है। लगातार सही से नींद न ले पाने के कारण शरीर में मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी बीमारियां का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed