फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कितना ही पुराना जले का निशान क्यों न हो, इन आसान तरीकों से मिटाएं 

Mon, 07 Jun 2021 02:56 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 07 Jun 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
easy home remedies to get rid of skin burn marks in hindi
परेशान होने की ऐसी भी कोई बात नहीं है - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष

कई बार बचपन के कोई जले का निशान हो या हाल ही में किसी वजह से त्वचा पर कोई निशान आ गया हो तो कहीं न कहीं वो हमें थोड़ा परेशान तो करता है। पैरों पर निशान आ जाने पर हमें छोटे कपड़े पहनना बहुत अजीब लगता है क्योंकि सभी का ध्यान उस निशान पर जाता है और सब उस निशान के विषय में पूछने लगते हैं लेकिन परेशान होने की ऐसी भी कोई बात नहीं है क्योंकि महंगा इलाज लेने की बजाय भी छोटे-मोटे घरेलू उपचारों को नियमित रूप से यदि किया जाए तो बहुत आसानी से इन निशानों को मिटाया जा सकता है या हल्का किया जा सकता है। बस इस्तेमाल करते वक्त इनके तरीकों का ध्यान हमें रखना होगा ताकि त्वचा को और कोई नुकसान न पहुंच पाए। अगली स्लाइड्स से जानिए घर में मौजूद किन चीजों के उपयोग से जले के निशान को आप आसानी से मिटा सकते हैं।  

 

easy home remedies to get rid of skin burn marks in hindi
मृत त्वचा को हटाने में बेहद प्रभावी साबित होता है - फोटो : Pixabay

आलू
आलू के उपाय से आप जले हुए के निशान को आसानी से मिटा सकते हैं। जैसे- जैसे आप इसका उपयोग करेंगे आपकी त्वचा पर जलने का जो निशान है, वो हल्का होता जाएगा। आलू मृत त्वचा को हटाने में बेहद प्रभावी साबित होता है। आलू में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि जीवाणुओं को विकसित होने से रोक देते हैं इसलिए निशान को आप इसकी सहायता से वहीं की वहीं ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आप प्रतिदिन आलू के छिलके को निशान वाली जगह पर रगड़ें। 

easy home remedies to get rid of skin burn marks in hindi
मेथी में बहुत सारे कैरोटीनोइड भी पाए जाते हैं - फोटो : social media

मेथी के बीज
मेथी के बीच में म्यूसीज होता है, जो कि एक तरह का चिपचिपा पदार्थ होता है। मेथी के बीज को पीसकर जले हुए स्थान पर लगाने से दाग मिटने लगता है। मेथी में बहुत सारे कैरोटीनोइड भी पाए जाते हैं, जो कि एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है। यह त्वचा के घाव भरने के साथ जलने या चोट लगने के दाग को मिटाने में सहायता करता है इसलिए हल्के हाथों से मेथी पाउडर के इस पेस्ट को प्रतिदिन आप अपने हाथों पर लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
easy home remedies to get rid of skin burn marks in hindi
कपड़े को उस प्रभावित हिस्से पर रखें - फोटो : Pixabay

नींबू और टमाटर
जले हुए के निशान को मिटाने के लिए नींबू और टमाटर का रस बहुत लाभदायक साबित होता है। नींबू में अल्फा आइड्रॉक्सी एसिड पाया जाता है जो कि जलने के पुराने से पुराने निशान को मिटाने में भी आपकी सहायता कर सकता है। पहले प्रभावित जगह को पानी से अच्छे से साफ कर लें, फिर ही इस रस का इस्तेमाल करें। अब एक कपड़े को रस में भिगोएं और 10-15 मिनट के लिए कपड़े को उस प्रभावित हिस्से पर रखें। धीरे-धीरे निशान ठीक होने लगेगा। 

विज्ञापन
easy home remedies to get rid of skin burn marks in hindi
हमारी त्वचा को एकदम साफ और मुलायम रखने का काम करता है - फोटो : social media

बादाम का तेल
बादाम का तेल हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। बादाम के तेल में विटामिन-ई पाया जाता है जो कि हमारी त्वचा को एकदम साफ और मुलायम रखने का काम करता है इसलिए जलने के निशान पर बादाम का तेल लगाने से त्वचा पर से निशान मिटने तो लगता ही है, साथ ही त्वचा की गुणवत्ता को भी प्रभावित नहीं होने देता है। इसके सोने से पहले नियमित रूप से प्रयोग करें। 

 नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed