फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर पाचनतंत्र संबंधी समस्याएं

Mon, 07 Jun 2021 02:18 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 07 Jun 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
do not ignore this symptoms you may get serious gastronomical diseases
शरीर भी कमजोर होने लगता है - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Shailash Panwar

डॉ शैलेष पंवार 

गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट, भारती हॉस्पिटल

डिग्री- एम. बी.बी.एस, एम.डी, एम.आर.सी.पी

अनुभव - आठ वर्ष 
खराब पाचनतंत्र का प्रभाव सिर्फ हमारे पेट तक ही सीमित नहीं होता है बल्कि शरीर के दूसरे अंगों पर भी इसका प्रभाव दिखने लगता है लेकिन हम इन्हें अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा करने पर यह समस्याएं और भी बढ़ जाती हैं। समय रहते यदि चिकित्सक को नहीं दिखाया जाए तो पेट की समस्याएं ही गंभीर रूप ले लेती हैं। कुछ संकेतों से आप पहले ही पता लगा सकते हैं कि आपकी पेट की समस्याएं सामान्य नहीं हैं और आगे चलकर आपको परेशान कर सकती हैं। पाचनतंत्र हमारे आहार को ऊर्जा में बदलता है, ऐसे में यदि पाचनतंत्र ठीक से काम नहीं करता है तो शरीर भी कमजोर होने लगता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि किन संकेतों के आधार पर आप होने वाली गंभीर पाचनतंत्र संबंधी समस्याओं के बारे में पता लगा सकते हैं। 

do not ignore this symptoms you may get serious gastronomical diseases
शरीर के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकल नहीं पाते हैं - फोटो : getty images

कमजोर नाखून 
कमजोर पाचन तंत्र का प्रभाव आपके नाखून पर भी दिखाई देता है लेकिन आप उसपर ध्यान नहीं देते हैं और आगे चढ़कर यह समस्या बहुत हद तक बढ़ जाती है। जब शरीर के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकल नहीं पाते हैं तो आपके नाखून खुरदुरे होने लगते हैं या वे कमजोर होकर कभी भी टूटने लगते हैं। ऐसे में यदि इस समस्या को आप नजर अंदाज करते हैं तो आगे चलकर आपको पेट की समस्याओं से लंबे समय के लिए परेशान होना पड़ सकता है। 

do not ignore this symptoms you may get serious gastronomical diseases
आपके बाल टूटने लगते हैं - फोटो : getty images

बालों का झड़ना 
यदि आपका पाचनतंत्र ठीक नहीं है तो इसका प्रभाव आपके बालों पर भी दिखाई देगा। आपके बालों तक आहार से सही पोषक तत्व पहुंच ही नहीं पाते हैं इसलिए पाचनतंत्र के बिगड़ते ही आपके बाल टूटने लगते हैं, उनका घनत्व चला जाता है, साथ ही वे सफेद होने लगते हैं इसलिए बालों के इलाज के लिए आपको अपना पेट सुधारना होगा। पेट का उपाय करना आपके लिए जरूरी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do not ignore this symptoms you may get serious gastronomical diseases
ब्रश करने के बाद भी यह बदबू आती रहती है - फोटो : सोशल मीडिया

सांस से दुर्गंध
सांस की दुर्गंध उन लोगों से ही आती है, जिनका पेट ज्यादातर खराब ही रहता है। शरीर से विषाक्त पदार्थ जब निकल नहीं पाते हैं तो सांसों से अधिक बदबू आने लगती है। ऐसे में ब्रश करने के बाद भी यह बदबू आती रहती है, इसलिए इसे नजरअंदाज न करें तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। ऐसे में अधिक फाइबर वाली चीजों का सेवन करें ताकि आपको इस समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा मिल सके। 

विज्ञापन
do not ignore this symptoms you may get serious gastronomical diseases
त्वचा पर मुंहासे होने लगते हैं - फोटो : social media

त्वचा की समस्या 
अधिक दिन तक यदि पेट सही ढंग से साफ नहीं हो पाता है तो इसका प्रभाव आपकी त्वचा पर भी दिखाई देने लगता है। त्वचा पर मुंहासे होने लगते हैं। इसके अलावा सोरायसिस और एक्जिमा की समस्या भी आपको हो सकती है इसलिए जल्दी ही अपने पेट रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। पेट रोग विशेषज्ञ से यदि आप सही समय पर संपर्क कर लेंगे तो दोनों ही समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकेगा। 

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

नोट- यह लेख भारती हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर शैलेष पंवार से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर शैलेष पंवार पिछले आठ सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री इग्नू और डीयू से ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed