फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cancer Day: कैंसर के इन शुरुआती लक्षणों को हल्के में न लें, बन सकते हैं बड़ी मुसीबत का कारण

Fri, 04 Feb 2022 12:07 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
early symptoms of cancer, symptoms and signs of cancer in body
कैंसर के लक्षणों को पहचानिए - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में अब भी जिन बीमारियों को सबसे घातक और इलाज के नजरिए से कठिन माना जाता रहा है, कैंसर उनमें से एक है। आंकड़ों पर नजर डालें तो हर साल लाखों लोगों में कैंसर का निदान किया जा रहा है, इनमें से ज्यादातर की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक कैंसर विश्व स्तर पर मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है। साल 2018 में अनुमानित 9.6 मिलियन से अधिक लोगों की मौत इस घातक बीमारी के कारण हो गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कैंसर से मौत के दो प्रमुख कारण हैं, पहला-समय पर बीमारी का निदान न हो पाना और दूसरा कैंसर के इलाज का अभाव।



विशेषज्ञ कहते हैं, यदि समय रहते इसके लक्षणों की पहचान करके इलाज शुरू कर दिया जाए तो जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है। जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन ने एक रिपोर्ट में इन्हीं बातों को ध्यन में रखते हुए कैंसर के कुछ लक्षणों के बारे में बताया है जिनपर लोगों को गौर करने की सलाह दी जाती है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इनमें से अगर आपमें कोई एक लक्षण मौजूद है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको कैंसर है ही, इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। इन लक्षणों के आधार पर अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है। 

early symptoms of cancer, symptoms and signs of cancer in body
लगातार वजन कम होने की समस्या - फोटो : iStock

लगातार वजन घटते रहना

कैंसर वाले लोगों में वजन कम होना आम है। इसे रोग का पहला दिखाई देने वाला लक्षण माना जा सकता है। कैंसर डॉट नेट (यूएसए) का कहना है कि 40 प्रतिशत कैंसर रोगियों को अप्रत्याशित रूप से वजन कम होने की समस्या का अनुभव होता है। डॉक्टरों के मुताबिक यह समस्या कैशेक्सिया नामक वेट लॉस सिंड्रोम के कारण हो सकती है। इसमें रोगियों का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है, कंकाल के मांसपेशियों की हानि, थकान, भूख की कमी और जीवन की गुणवत्ता में कमी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। 

early symptoms of cancer, symptoms and signs of cancer in body
शरीर में अक्सर दर्द की समस्या - फोटो : iStock

शरीर में अप्रत्याशित रूप से दर्द
अध्ययनों के मुताबिक कुछ प्रकार के कैंसर के लक्षण में लोगों को दर्द की समस्या  बनी रह सकती है। उदाहरण के लिए, हड्डी का कैंसर अक्सर शुरू से ही दर्द करता है। वहीं ब्रेन ट्यूमर के कारण सिरदर्द होता है जो कई दिनों तक रहता है और इलाज से ठीक नहीं होता है। जॉन्स हॉपकिन्स की रिपोर्ट कहती है कि शरीर में अप्रत्याशित रूप से दर्द बने रहने की समस्या को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
early symptoms of cancer, symptoms and signs of cancer in body
त्वचा के संकेतों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

त्वचा में परिवर्तन
विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ प्रकार के कैंसर में लोगों को त्वचा में बदलाव देखने को मिल सकती है। शरीर पर असामान्य रूप से गांठों या निशान का देखा जाना त्वचा कैंसर का संकेत हो सकता है। त्वचा पर दिखने वाले धब्बों से खून बहना और इसका आसानी से ठीक न होना त्वचा कैंसर के लक्षण हो सकते हैं । इसी तरह से मुंह का कैंसर, मुंह में छाले के साथ शुरू होता है। इन संकेतों को ध्यान में रखना चाहिए।

विज्ञापन
early symptoms of cancer, symptoms and signs of cancer in body
लगातार थकान की समस्या - फोटो : iStock

थकान
जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन की रिपोर्ट में कहा गया है कि कैंसर रोगियों में लगातार थकान बने रहने की समस्या भी काफी आम देखी गई है। शरीर को आराम देने के बाद भी थकान कम न होने को  कैंसर का प्रारंभिक संकेत माना जा सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक कैंसर को बढ़ने के लिए आपके शरीर के पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है, इन पोषक तत्व की कमी के कारण लोगों को थकान होती है। हालांकि सिर्फ थकान को ही कैंसर नहीं माना जा सकता है। थकान के बहुत सारे अंतर्निहित कारण भी होते हैं, उनमें से कई कैंसर से संबंधित नहीं होते हैं। इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed