कैंसर के इलाज के दौरान हर किसी को खाने से संबंधित समस्या नहीं होती है। कैंसर से पीड़ित लोगों को अक्सर ऐसे आहार का पालन करना होता है जो पोषक भोजन के उनके सोच से अलग होता है। ट्रीटमेंट के दौरान कैंसर के रोगियों के लिए पोषण बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हाई न्यूट्रिशियन वाला खाना स्वास्थ्य ठीक रखता है और संक्रमण से शरीर के लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। यदि सही आहार का सेवन नहीं किया गया तो इसका सीधा प्रभाव मरीज की सेहत पर प्रभाव पड़ता है, वो धीमी रफ्तार से ठीक होता हा, साथ ही कई सारी कठिनाइयों का सामना भी करता है। अगली स्लाइड्स में हेमाटो-आंकोलोजिस्ट-कंसल्टेंट के परामर्श के अनुसार बताए गई बातों का ध्यान रखने से कैंसर के मरीज खान-पान की इन आदतों को अपनाकर जल्दी हो सकते हैं स्वस्थ।
कैंसर के इलाज के दौरान खाने-पीने का इस तरह रखें ध्यान, जल्दी हो जाएंगे स्वस्थ
इलाज के दौरान होती हैं ये समस्याएं-
-भूख में कमी
-स्वाद या गंध में परिवर्तन
-कब्ज / डायरिया
-मुंह का सूखना / मुंह में घाव
-खाने को निगलने में कठिनाई महसूस होना
उपाय
इकट्ठा न खाएं
कई बार कैंसर के मरीजों को इलाज के दौरान खाना खाते नहीं बनता है ऐसे में कोशिश करें कि नियमित अंतराल पर थोड़ा – थोड़ा खाएं, क्योंकि ना खाने से उल्टी की संभावना बनी रहती है और शरीर ज्यादा कमजोर होने लगेगा जिससे कि आपके जल्दी स्वस्थ होने की संभावनाओं में कमी आ सकती है।
तरल पदार्थ का सेवन अधिक करें
बहुत जल्दी- जल्दी भोजन का सेवन न करें। धीरे – धीरे खाएं। ठोस आहार का सेवन करने की बजाय इन दिनों तरल पदार्थ का सेवन करना आपके लिए लाभदायक होगा और बहुत ज्यादा गर्म भोजन खाने से बचें। दलिया, खिचड़ी, दाल आदि जैसे भोजन को सामान्य तापमान पर खाना आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।
तला भोजन न लें
कैंसर के इलाज के साथ यदि आप तला, मसालेदार, वसायुक्त और तेज गंध वाले भोजन का सेवन कर रहे हैं तो आप स्वयं ही खुद के लिए खतरा मोल ले रहे हैं। यह भोजन आप ठीक से पचा नहीं पाएंगे और आए दिन कब्ज और डायरिया जैसी समस्या से जुझेंगे जो कि आपको कमजोर बनाने के साथ ही आपकी रोग- प्रतिरोधक क्षमता को भी कम करेगी।