फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हैं ये ड्राई फ्रूट्स, सेवन से मिल सकता है लाभ

Thu, 24 Dec 2020 07:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 24 Dec 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
dry fruits benefits for diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वैसे तो कई ऐसी बीमारियां हैं जो इंसान को अपने कब्जे में लेकर काफी नुकसान पहुंचाती हैं, लेकिन बीते सालों में डायबिटीज से ग्रस्त लोगों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में लोगों के लिए दवाइयां ही एक बड़ी उम्मीद की किरण बनकर उन्हें दिखती हैं। लेकिन इन दवाइयों के साथ ही डायबिटीज के मरीज को सही खानपान और नियमित व्यायाम की भी जरूरत होती है। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन करने से आपको डायबिटीज को कम करने में मदद मिल सकती है।
dry fruits benefits for diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, हम अगर गलत तरीके से अपना खानपान करते हैं या फिर खराब जीवनशैली को अपनाते हैं, तो ये तरीके शरीर के बल्ड में शुगर लेवल को बढ़ाने के लिए काफी माने जाते हैं। साथ ही शुगर लेवल बढ़ने की एक वजह तनाव को भी माना जाता है। लेकिन बादाम डायबिटीज की समस्या को कम करने में आपकी काफी मदद कर सकता है।

dry fruits benefits for diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

अगर आप बादाम का सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल के एकदम बढ़ जाने की समस्या नियंत्रित होती है। यही नहीं, एक अध्ययन बताता है कि बादाम खाने से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है, जिसके कारण बल्ड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। डायबिटीज में जो दूसरा ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद माना जाता है, वो है अखरोट क्योंकि ये टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को काफी लाभ पहुंचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dry fruits benefits for diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऐसा इसलिए क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। एक तो इसमें विटामिन ई भरपूर होता है, और दूसरा इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में इस बात का दावा किया गया कि जो लोग अखरोट का सेवन नहीं करते हैं, उनके मुकाबले जो लोग अखरोट का सेवन करते हैं में टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है।

विज्ञापन
dry fruits benefits for diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं के मुताबिक, लगभग तीन चम्मच के बराबर अखरोट का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 47 प्रतिशत तक कम होता है। वहीं, काजू भी डायबिटीज वाले लोगों के लिए काफी मदद करता है। काजू को शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में काफी कारगर माना जाता है। काजू एक लो फैट मेवा है और इसमें 75 फीसदी फैट आलेइक एसिड होता है, जिसे मोने सेचिरेटिड के तौर पर भी जाना जाता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed