फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक छोटी सी हरी इलायची के हैं इतने फायदे, जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Thu, 24 Dec 2020 06:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 24 Dec 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
benefits of True cardamom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक इलायची और नाजाने कितने काम। जी हां! चाय से लेकर मिठाइयों तक, हर जगह आपको हरी इलायची देखने को मिल जाएगी। ये सिर्फ हमारे खाने को स्वाद ही नहीं देती या सिर्फ उसमें सुगंध ही नहीं भरती, बल्कि इलायची हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है क्योंकि इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इलायची के यही गुण हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इलायची में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए काफी लाभकारी होते हैं। तो चलिए जानते हैं इलायची के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में।

benefits of True cardamom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इलायची में एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो मुंह और त्वचा के कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने में कारगर साबित होते हैं। यही नहीं अगर आप किसी तरह के यौन रोग या फिर गुप्त रोग से जूझ रहे हैं, तो भी इसमें इलायची काफी मदद कर सकती है। ऐसे में आपको रात को सोते समय दूध में इलायची को अच्छे से उबालना है, और फिर उसमें शहद मिलाकर इसे खाएं। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है। इलायची खाने से पेट की समस्या, गैस और एसिडिटी में भी काफी राहत मिलती है।

benefits of True cardamom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जिन लोगों को सांस की बीमारी होती है, उनके लिए भी इलायची काफी फायदेमंद होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इलायची की तासीर गर्म होती है। फेफड़ों के संकुचन और अस्थमा में भी इलायची काफी मददगार होती है। इलायची की गर्म तासीर की वजह से सर्दी, खांसी-जुकाम और गले की खराश में भी काफी राहत मिलती है। इसलिए रोज नियमित रूप से एक या दो इलायची चबानी चाहिए या फिर रात को गुनगुने पानी के साथ भी इलायची को चबाकर खा सकते हैं। इन दोनों ही तरीकों से काफी मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of True cardamom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इसके अलावा इलायची में एंटी इंफ्लेमेटरी इफेक्ट्स और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होने के कारण ये सूजन और एलर्जी जैसी समस्याओं में काफी मदद करती है। यही नहीं, इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सामान्य बना रहता है। कई लोगों को पेट से जुड़ी अल्सर की समस्या होती है, जिससे निजात पाने में उनकी मदद इलायची कर सकती है। बस आपको नियमित रूप से इलायची का सेवन करना है।

विज्ञापन
benefits of True cardamom
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आपको बार-बार घबराहट होती है, तो भी इलायची खाने से लाभ मिलता है। इलायची के अर्क का रोज सेवन करने से लिवर जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, क्योंकि इसके अर्क में ट्राइग्लिसराइड और एंजाइम मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, अगर मन मचलता है या उल्टी आती है तो भी इलायची खाने से इसमें मदद मिलती है। इसमें कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो बढ़ते वजन को रोकने और मोटापा कम करने में भी मददगार साबित होते हैं।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed