ब्रिटेन में एक महिला के पेट में दो गर्भाशय होने का दुर्लभ मामला सामने आया है। 28 वर्षीय केली फेयरहर्स्ट 12 हफ्ते की गर्भवती है। उनकी पहले से दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र तीन साल की और चार साल है। केली के शरीर में दो गर्भाशय का पता चला है। दोनों ही गर्भाशय में दो-दो बच्चे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, पांच करोड़ में से किसी एक महिला के हर गर्भाशय में जुड़वा बच्चे होते हैं। जुड़वा बच्चे एक जैसे हो सकते हैं। केली को इस स्थिति का पता तब चला, जब वह सोनोग्राफी के लिए डॉक्टर के पास गई थीं। आइए, जानते हैं किसी महिला के शरीर में दो गर्भाशय वाली यह स्थिति कैसे पैदा होती है।
{"_id":"5efc399aee7d7367cd172b72","slug":"double-uterus-found-in-pregnant-woman-in-uk-know-how-it-happens","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला के शरीर में दो गर्भाशय, दोनों में पल रहे दो-दो बच्चे, जानें कैसे पैदा होती है ये दुर्लभ स्थिति","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
महिला के शरीर में दो गर्भाशय, दोनों में पल रहे दो-दो बच्चे, जानें कैसे पैदा होती है ये दुर्लभ स्थिति
Wed, 01 Jul 2020 01:16 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Double Uterus
- फोटो : Social Media
Double Uterus
- फोटो : Social media
- ब्रिटेन की वेबसाइट द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, दोहरी कोख की स्थिति को यूट्रस डाईडेल्फिस कहा जाता है। खबरों के मुताबिक, विशेषज्ञ डॉक्टर बताते हैं कि यह एबनॉर्मेलिटी यानी असाधारण स्थिति जन्मजात होती है। महिलाओं में दो कोख हो सकती हैं और कुछ मामलों में दो योनि भी हो सकती हैं। हालांकि ऐसे मामले दुर्लभ ही होते हैं।
Uterus
- फोटो : MD-Health.com
- विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसी परिस्थिति तब बनती है जब महिला में यूट्रस दो छोटी-छोटी ट्यूब में बंट जाता है। ये दोनों ही ट्यूब जुड़ी हुई हो सकती हैं और ये अंदर से खोखली होती हैं। गर्भाशय के औसत आकार की अपेक्षा ये दोनों थोड़े छोटे होते हैं। ऐसी स्थिति क्यों बनती हैं इसका पूरा पता नहीं लगाया जा सका है। डॉक्टरों के मुकाबले इसका कोई स्थाई इलाज भी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाएं (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social media
- डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे मामले बेहद ही दुर्लभ होते हैं। ऐसी स्थिति में महिलाओ में गर्भपात और प्री-मैच्योर डिलीवरी होने की भी अधिक संभावना रहती है और ज्यादा रक्तस्नाव का भी खतरा रहता है। डॉक्टर ऐसी स्थिति में सिजेरियन डिलीवरी ही प्रेफर करते हैं ताकि महिला को जान का खतरा कम से कम हो।
विज्ञापन
गर्भवती महिला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- खबरों के मुताबिक, केली के बच्चे की प्री-मैच्योर डिलीवरी हो सकती है। पहले भी केली की प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई थी। एक बेटी आठ हफ्ते और दूसरी की छह हफ्ते पहले। केली के परिवार में दो जुड़वा बच्चे होंगे। उसके नाना भी ट्रिपलेट थे यानी तीन भाई-बहन एक साथ हुए थे।