कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए तमाम प्रकार के उपायों को प्रयोग में लाया जा रहा है। लोगों से घर से बाहर निकलते समय अच्छे तरीके से लगातार मास्क लगाकर रखने की भी अपील की जाती रही है। बाजार में इस वक्त कई तरह के मास्क उपलब्ध हैं जो संक्रमण से आपको सुरक्षित रखने में सहायक हो सकते हैं। चूंकि कोरोना की दूसरी लहर को ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है ऐसे में इस समय 'डबल मास्किंग' पर विशेषज्ञ ज्यादा जोर दे रहे हैं।
विशेषज्ञों ने माना: साधारण मास्क 56 फीसदी तक ही संक्रमण से देते हैं सुरक्षा, अब अपनाना होगा यह तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने मास्क को लेकर कुछ विशेष बातें बताई हैं जिन्हें आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी है। सीडीसी के विशेषज्ञों ने लोगों से डबल मास्किंग को प्रयोग में लाने की सलाह दी है। डबल मास्किंग मतलब दो मास्क। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करके संक्रमण के ड्रॉपलेट को रोकने में 90 फीसदी तक मदद मिल सकती है।
डबल मास्किंग कैसे करें?
सीडीसी के विशेषज्ञों के मुताबिक डबल मास्किंग के लिए एक साधारण और एक सर्जिकल मास्क पहना जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले अच्छे तरीके से सर्जिकल मास्क को पहनें और फिर इसके ऊपर से साधारण या फिर एक और सर्जिकल मास्क पहना जा सकता है। ध्यान रहे, इसमें आपका नाक और मुंह अच्छी तरह से ढका रहना चाहिए।
कब होती है डबल मास्किंग की जरूरत?
विशेषज्ञों की मानें तो इस वक्त चूंकि संक्रमण की रफ्तार तेज है ऐसे में वक्त घर से बाहर निकलते समय इसे प्रयोग में लाना चाहिए, विशेषकर उन स्थानों पर जहां भीड़ अधिक होती है। इसके अलावा यात्रा करने के दौरान और जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना मुश्किल हो, ऐसे स्थानों पर डबल मास्किंग करना जरूरी हो जाता है।
एक मास्क क्यों नहीं है काफी?
विशेषज्ञों की मानें तो सर्जिकल मास्क ड्रॉपलेट को रोकने में 56 फीसदी तक कारगर हो सकते हैं। अगर इन मास्कों को किनारों से मोड़कर पहना जाए जिससे यह चारों ओर से बंद हो जाएं तो इसकी प्रभाविता 77 फीसदी तक की हो जाती है। वहीं अगर आप दो मास्क पहनते हैं तो यह ड्रॉपलेट को रोकने में 85 प्रतिशत तक सहायक हो सकता है। हमेशा ऐसे मास्क पहनने से बचना चाहिए जो ढीले हों या फिर पूरी तरह से फिट न हो रहे हों।
--------------------
स्रोत और संदर्भ:
https://www.cdc.gov/
अस्वीकरण नोट: यह लेख अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा बताए गए सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।