फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Tips: सोने से पहले बनाइए ये एक आदत, नींद की दिक्कत के साथ कई बीमारियों का भी कम होगा जोखिम

Sun, 28 Jan 2024 08:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 28 Jan 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
Does turmeric milk help before sleep haldi wale doodh ke fayde in hindi
अच्छी नींद पाने के तरीके - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रात की अच्छी नींद कितनी जरूरी है, इसके बारे में कई मेडिकल रिपोर्ट्स में चर्चा की गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सोने से पहले की कुछ आदतों के बारे में भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। डॉक्टर्स कहते हैं, सभी लोगों को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करना चाहिए, ये वास्तव में आपकी सेहत को गजब का बूस्ट दे सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को सोने से पहले एक कप हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए।  ऐसा माना जाता है कि हल्दी वाले दूध में शरीर को आराम देने वाले गुण होते हैं, मुख्य रूप से इसकी सूजन को कम करने और तंत्रिका तंत्र को शांत करने की क्षमता इसे काफी खास बनाती है। कई लोगों का मानना है कि सोने से पहले गर्म हल्दी वाला दूध पीने से आराम मिलता है और नींद की गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है।

Does turmeric milk help before sleep haldi wale doodh ke fayde in hindi
हल्दी वाला दूध पीने के फायदे - फोटो : Istock

हल्दी दूध के कई फायदे

आयुर्वेद विशेषज्ञ कहते हैं, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन वास्तव में शरीर के लिए बहुत कारगर है। वयस्कों में स्मृति और ध्यान को बेहतर बनाने में मदद करने के साथ ये कई क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मददगार हो सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि हल्दी में पाए जाने वाले करक्यूमिन की मात्रा आपको अच्छी नींद पाने में मदद कर सकती है साथ ही डायबिटीज, इंफ्लामेशन जैसी शारीरिक समस्याओं को कंट्रोल करने में भी इससे लाभ हो सकता है। मेडिकल साइंस ने भी हल्दी वाले दूध को बहुत फायदेमंद पाया है।

Does turmeric milk help before sleep haldi wale doodh ke fayde in hindi
अच्छी नींद पाने के तरीके - फोटो : Pixabay

शरीर को मिलता है आराम, नींद में सुधार

हल्दी में पाया जाने वाला सक्रिय घटक करक्यूमिन, अपने मजबूत एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में उपयोग किया जाता रहा है। एंटीऑक्सिडेंट ऐसे यौगिक होते हैं जो कोशिकाओं की क्षति को कम करने में मदद करते हैं। अगर दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो मांसपेशियों को आराम मिलता है। इससे न सिर्फ अच्छी नींद मिलती है साथ ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये पेय आपको संक्रमण और बीमारी के जोखिमों से बचाने में भी लाभकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Does turmeric milk help before sleep haldi wale doodh ke fayde in hindi
हल्दी वाला दूध - फोटो : iStock

क्रोनिक बीमारियों से बचने का तरीका

शोध में पाया गया है कि करक्यूमिन, कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों जैसे इंफ्लामेशन, कैंसर, मेटाबोलिक सिंड्रोम, अल्जाइमर और हृदय रोग को कम करने में भी फायदेमंद हो सकती है। इसकी एंटी-इंफ्लामेटरी प्रकृति ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड आर्थराइटिस से होने वाले जोड़ों के दर्द को कम करने में भी सहायक है।

हल्दी वाले दूध से मूड को सुधारने और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में भी विशेष लाभ पाया जा सकता है।

विज्ञापन
Does turmeric milk help before sleep haldi wale doodh ke fayde in hindi
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें - फोटो : istock

शुगर को कंट्रोल करने में लाभकारी

कुछ अध्ययन यह भी कहते हैं कि अगर आप रोजाना सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करते हैं तो ये फास्टिंग शुगर को कंट्रोल करने में आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकती है। दूध में मौजूद कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों के साथ हल्दी में पाया जाने वाला  करक्यूमिन, इंसुलिन के उपयोग को बढ़ाकर शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने में सहायक है। डायबिटीज रोगियों के लिए ये पेय काफी लाभकारी हो सकती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed