फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा सवाल: क्या शाकाहारी लोगों की लंबी होती है आयु? अध्ययन में बड़ा खुलासा, जानिए आहार का सेहत पर असर

Sat, 15 Oct 2022 08:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Oct 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
do vegetarian live longer and stay healthy, which type of diet is best for all ages
शाकाहारी आहार से होने वाले लाभ - फोटो : istock

पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर शाकाहारी भोजन के प्रति लोगों को रुझान बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। पर्यावरणीय या स्वास्थ्य कारणों के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने वेजिटेरियन डाइट शिफ्ट किया है। अध्ययनों से पता चलता है कि शाकाहारी चीजों यानी पौधों से प्राप्त खाद्य पदार्थों के सेवन की आदत शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से प्राप्ति में सहायक होती है, साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं के बढ़ने का जोखिम भी कम होता है, ऐसे में इस तरह की डाइट लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि शाकाहारी आहार का सेवन करने वाले लोगों की जीवन प्रत्याशा भी अधिक होती है। क्या यह वास्तव में सही है?



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, शाकाहारी आहार का सेवन रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने, हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने और वजन कम करने में भी मददगार है। हालांकि आयरन और प्रोटीन की आसानी से प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ मांस-मछली और अन्य मांसाहारी चीजों के सेवन को अधिक प्रभावी मानते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि कौन सा आहार शरीर को स्वस्थ रखने में ज्यादा प्रभावी और लाभकारी है? आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

do vegetarian live longer and stay healthy, which type of diet is best for all ages
कौन सा आहार शररी के लिए अधिक फायदेमंद? - फोटो : iStock

शाकाहारी और मांसाहारी आहार 

शाकाहारी या मांसाहारी आहार, शरीर को स्वस्थ रखने में किस प्रकार की चीजों को अधिक फायदेमंद माना जाता है, यह लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। कई अध्ययनों के निष्कर्ष में शोधकर्ताओं ने पाया कि शाकाहारी भोजन में अन्य खाने के पैटर्न की तुलना में कम कैलोरी, सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी होती है। इसके अलावा इस तरह के आहार में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन-सी की भी अधिकता होती है।

शकाहारियों का वजन, मांस खाने वालों की तुलना में कम होता है जिससे उनमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है। ऐसे में शाकाहारी आहार को अधिक स्वस्थ माना जा सकता है।

do vegetarian live longer and stay healthy, which type of diet is best for all ages
शाकाहारी लोगों की जीवन प्रत्याशा पर अध्ययन - फोटो : istock

क्या शाकाहारी लोगों को लंबी होती है जीवन प्रत्याशा?

अध्ययनकर्ताओं ने शाकाहारी और मांसाहारी लोगों के बीच किए गए तुलनात्मक अध्ययन में पाया कि मांसाहारी लोगों की तुलना में शाकाहारी लोगों की जीवन प्रत्याशा अधिक होती है। शोध से पता चलता है कि मांस का सेवन कम करने से आपका जीवनकाल 3.6 वर्ष तक बढ़ सकता है। इसी रिपोर्ट से पता चला है कि पौधों पर आधारित आहार का सेवन करने वाले लोगों की समूह वालों में, 70 वर्ष की आयु से अधिक जीवित रहने की संभावना भी अधिक देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
do vegetarian live longer and stay healthy, which type of diet is best for all ages
आहार का सही चयन किया जाना आवश्यक - फोटो : istock

क्या कहते हैं अध्ययन?

शोधकर्ताओं ने अध्ययन के निष्कर्ष में पाया कि शाकाहारी लोगों की जीवनशैली, अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा बेहतर होती है। शोध यह भी कहते हैं कि शाकाहारी लोगों के धूम्रपान या शराब पीने की संभावना भी कम हो सकती है। बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) सामान्य बनाए रखने, नियमित रूप से व्यायाम करने के साथ ऐसे लोगों में कोलेस्ट्रॉल-ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने का खतरा भी अपेक्षाकृत कम होता है। पौधों पर आधारित आहार का सेवन करके वजन को कंट्रोल रखने में भी मदद मिल सकती है, जो हृदय रोग-डायबिटीज से बचाव के लिए आवश्यक है।

विज्ञापन
do vegetarian live longer and stay healthy, which type of diet is best for all ages
शाकाहारी भोजन करने के लाभ - फोटो : Pixabay

क्या है शोध का निष्कर्ष?

अध्ययनों के निष्कर्ष में शोधकर्ताओं ने पाया कि शाकाहारी आहार अधिक पौष्टिक होते हैं, चूंकि शाकाहार में पौधे आधारित भोजन जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, फलियां, नट और बीज युक्त चीजें शामिल होती है जो शरीर के स्वस्थ विकास और रोग के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण हैं। शाकाहारी आहार में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्लांट प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। यदि आप मांसाहार का सेवन करते हैं तो इसकी मात्रा को नियंत्रित रखें और रेड मीट का सेवन बहुत अधिक न करें।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed