Nuts in Diet: हम सभी जानते हैं कि बादाम, अखरोट, पिस्ता और काजू जैसे नट्स कितने स्वादिष्ट होते हैं। न सिर्फ ये स्वादिष्ट होते हैं बल्कि ये पोषक तत्वों का भी खजाना भी होते हैं। ये सेहत के लिए इतने फायदेमंद होते हैं कि इन्हें अक्सर 'सुपरफूड' कहा जाता है क्योंकि ये प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं।
मगर, एक बात है जो हममें से कई लोगों को परेशान करती है, ये आम धारणा है कि नट्स खाने से वजन बढ़ता है। इसी डर से हममें से कुछ लोग इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से झिझकते हैं। पर क्या ये पूरी तरह सच है या अगर हम इन्हें सही मात्रा में खाएं, तो ये हमारी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं? आइए आज इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं। हम जानेंगे कि नट्स का वजन पर क्या असर होता है, वजन कंट्रोल करने के लिए कौन से नट्स सबसे अच्छे हो सकते हैं।
2 of 6
मोटापा
- फोटो : Freepik.com
क्या नट्स वजन बढ़ाते हैं?
नट्स में कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होने के कारण लोग मानते हैं कि ये वजन बढ़ाते हैं। हालांकि, कई वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि सीमित मात्रा में नट्स खाने से वजन नहीं बढ़ता। नट्स में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स, फाइबर, और प्रोटीन भूख को नियंत्रित करते हैं, जिससे आप कम खाते हैं। एक शोध के अनुसार, रोजाना 20-30 ग्राम नट्स खाने वाले लोगों में वजन बढ़ने की संभावना कम होती है। नट्स को बिना नमक या तेल में भुने हुए खाना सबसे अच्छा है, क्योंकि तले हुए नट्स में अतिरिक्त कैलोरी हो सकती है। अब आइए जानते हैं किन नट्स को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?
3 of 6
बादाम
- फोटो : Adobe Stock
बादाम
बादाम विटामिन ई, मैग्नीशियम, और फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं, जो हृदय स्वास्थ्य, त्वचा, और ब्लड शुगर नियंत्रण के लिए फायदेमंद हैं। इनमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं, जिससे अधिक खाने की इच्छा कम होती है। बादाम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो वजन नियंत्रण में मदद करता है। इन्हें सुबह नाश्ते में या सलाद के साथ खाया जा सकता है। बिना नमक या भुने हुए बादाम चुनें, ताकि अतिरिक्त कैलोरी से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें-
Summer Health Tips: गर्मियों में ऐसे रखें इंटिमेट एरिया को क्लीन और फ्रेश, महिलाएं अक्सर भूल जाती हैं ये बातें
4 of 6
पिस्ता
- फोटो : Freepik.com
पिस्ता
पिस्ता कम कैलोरी और हाई फाइबर वाले नट्स हैं, जो वजन नियंत्रण के लिए बेहतरीन विकल्प है। पिस्ता में हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य और पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। पिस्ता खाने से भूख कम लगती है, जिससे स्नैकिंग की आदत कम होती है। इन्हें दोपहर के स्नैक के रूप में या स्मूदी में डालकर खाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-
Covid-19: कोरोना से ठीक होने के बाद कितने लोग हो रहे लॉन्ग कोविड का शिकार? बच्चे भी सुरक्षित नहीं, देखे जा रहे ये लक्षण
5 of 6
अखरोट
- फोटो : freepik.com
अखरोट
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो मस्तिष्क स्वास्थ्य रखने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन वजन कंट्रोल करने में सहायक हो सकते हैं, क्योंकि इसे खाने के बाद लंबे समय भूख नहीं महसूस होता है। अखरोट कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी प्रभावी हैं। अगर अखरोट को सीमित मात्रा रोज खाया जाए तो ये संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा और वजन कंट्रोल करने में भी मदद करेगा।