Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली हेल्थ टिप्स: सर्दी-खांसी या बुखार में दिवाली पार्टी में जा रहे हैं? इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 06 Nov 2026 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 06 Nov 2026 09:43 AM IST
सार

Diwali Party Health Tips:  इस लेख में जानें कि अगर दिवाली पार्टी में जाते समय आपकी तबीयत ठीक नहीं है, तो किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Diwali Party Health Tips: What to Do If You Are Feeling Unwell
दिवाली पार्टी में तबीयत ठीक न होने पर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : AI
Diwali Party Health Tips:  दिवाली की जगमगाहट, दोस्तों की महफिल और लजीज पकवानों की खुशबू किसी का भी मन मोह सकती है, लेकिन अगर आपकी तबीयत पहले से नासाज है या पार्टी में जाकर अचानक बिगड़ने लगे, तो सारा उत्साह फीका पड़ जाता है।


वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, अस्थमा या पाचन से जुड़ी समस्या होने पर दिवाली पार्टी में जाने से पहले और वहां रहने के दौरान खास सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सतर्कता और सही खान-पान की आदतें आपको गंभीर रूप से बीमार होने से बचा सकती हैं। ऐसे में पार्टी का आनंद भी बना रहेगा और सेहत पर भारी जोखिम भी नहीं आएगा।
 
Trending Videos
Diwali Party Health Tips: What to Do If You Are Feeling Unwell
दिवाली पार्टी में तबीयत ठीक न होने पर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : AI
दिवाली पार्टी में तबीयत ठीक न होने पर रखें इन बातों का ध्यान

 धुएं और प्रदूषण से दूरी बनाएं (मास्क का इस्तेमाल)

 अगर आपको सांस की तकलीफ, अस्थमा या गले में खराश है, तो खुले लॉन या जहां पटाखे जल रहे हों, वहां जाने से बचें। इनडोर, अच्छी तरह वेंटिलेटेड या एयर प्यूरीफायर वाले एरिया में बैठें और बाहर निकलते वक्त N95 मास्क जरूर पहनें।
 
 इमरजेंसी दवाइयां और इनहेलर पास रखें

पार्टी में जाने से पहले अपनी जरूरी दवाइयां (जैसे एंटी-एलर्जी, पैरासिटामोल, एंटासिड या इनहेलर) हमेशा अपनी जेब या बैग में रखें। अगर किसी खास दवा का समय पार्टी के दौरान हो, तो अलार्म लगाकर समय पर लें।

 
Diwali Party Health Tips: What to Do If You Are Feeling Unwell
दिवाली पार्टी में तबीयत ठीक न होने पर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : AI
 तली-भुनी और ज्यादा मीठी चीजों से परहेज

 तबीयत खराब होने पर पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। ऐसे में मावे की भारी मिठाइयां, डीप फ्राइड स्नैक्स और पैकेज्ड ड्रिंक्स की जगह भुने हुए मखाने, नट्स या सूप जैसी हल्की चीजें चुनें।
 
हाइड्रेशन और गुनगुना पानी

डिहाइड्रेशन से बीमारी के लक्षण और बढ़ सकते हैं। कोल्ड ड्रिंक, सोडा या शराब के सेवन से बचें और गुनगुना पानी या हर्बल टी/ग्रीन टी का विकल्प चुनें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Party Health Tips: What to Do If You Are Feeling Unwell
दिवाली पार्टी में तबीयत ठीक न होने पर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : AI
अल्कोहल और स्मोकिंग से पूरी तरह दूरी

 तबीयत खराब होने पर शराब या एक्टिव/पैसिव स्मोकिंग शरीर की रिकवरी को धीमा कर देती है और सिरदर्द, एसिडिटी या खांसी को तुरंत ट्रिगर कर सकती है।

आरामदायक और मौसम के अनुकूल कपड़े

बदलते मौसम में रात की हल्की ठंड सीने में जकड़न बढ़ा सकती है। पार्टी वियर के साथ एक हल्का ब्लेजर, शॉल या स्टोल जरूर कैरी करें ताकि ठंड से बचाव हो सके।

 
विज्ञापन
Diwali Party Health Tips: What to Do If You Are Feeling Unwell
दिवाली पार्टी में तबीयत ठीक न होने पर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Freepik.com
बॉडी सिग्नल्स को पहचानें और समय पर विदा लें

अगर आपको चक्कर, भारीपन, सांस फूलने या तेज थकान का अहसास हो, तो जबरदस्ती पार्टी में न रुकें। अपनी स्थिति बताकर समय रहते घर लौटें और भरपूर नींद लें। 

-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed