फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2025: दिवाली के पकवान ने पेट में मचा दिया है हलचल, ये घरेलू उपाय निकाल फेकेंगे पेट की गंदगी

Tue, 21 Oct 2025 02:38 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 21 Oct 2025 02:38 PM IST
सार

दिवाली के त्योहार में ढेर सारे लजीज पकवान बनते हैं, और बहुत से लोग इसका अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन कर लेते हैं, जिससे पाचन संबंधी समस्या होती हैं। आइए इस लेख में कुछ कारगर घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं, जिससे आपका पाचन सामान्य हो सकता है।

विज्ञापन
Diwali 2025 Health Tips Festive Sweets Upset Your Stomach Try These Simple Home Remedies
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com

Diwali Health Digestion Tips: कौन नहीं चाहता है कि दिवाली में ढेर सारी मिठाइयों और लजीज पकवान खाएं? ये एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग कई तरह की मिठाई, तले-भुने व्यंजनों और स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेते हैं। अक्सर लोग इसका सेवन अनियंत्रित मात्रा कर लेते हैं, जिसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। अत्यधिक फैट, चीनी और भारी भोजन के कारण पेट में एसिडिटी, अपच, पेट फूलना और कब्ज जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। 



कई बार तो खानपान की लापरवाही से फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में आप कुछ घर में मौजूद कुछ आसान नुस्खे आजमा सकते हैं, ये घरेलू नुस्खे बेहद प्रभावी होते हैं। ये नुस्खे न केवल पेट की गर्मी और सूजन को ठीक करते हैं, बल्कि पाचन क्रिया को भी तेजी से सामान्य बनाने में मदद करते हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही चार प्रभावी घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं, जिससे आप अपने पाचन को सामान्य कर सकते हैं।

Diwali 2025 Health Tips Festive Sweets Upset Your Stomach Try These Simple Home Remedies
जीरा - फोटो : Freepik.com

जीरा पानी 
जीरा पाचन तंत्र के लिए एक बेहतरीन औषधि है। यह गैस, पेट फूलने और अपच में तुरंत राहत देता है। जीरा में ऐसे कंपाउंड होते हैं जो पेट में पाचक एंजाइमों के स्राव को बढ़ाते हैं। इसके लिए एक चम्मच जीरा लें और इसे एक गिलास पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो उसे छानकर गुनगुना पी लें। यह मिश्रण पेट को शांत करता है और पाचन क्रिया को आगे बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें- Diwali & Pollution: 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंची दिल्ली की आबोहवा, दिवाली का उत्सव मनाने से पहले जान लें डॉक्टर्स की ये सलाह

Diwali 2025 Health Tips Festive Sweets Upset Your Stomach Try These Simple Home Remedies
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com

फूड पॉइजनिंग का घरेलू नुस्खा
फूड पॉइजनिंग या गंभीर अपच की स्थिति में यह नुस्खा बहुत असरदार है। हींग गैस और पेट दर्द में तुरंत राहत देती है, जबकि मेथी दाना आंतों को साफ करता है। आप एक चुटकी हींग, आधा चम्मच मेथी दाना और चुटकी भर सेंधा नमक एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लें। मेथी और हींग पेट में हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को रोकते हैं और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।


ये भी पढ़ें- Diwali 2025: दिवाली के शोर और गड़बड़ खान-पान से बढ़ गया है ब्लड प्रेशर? जानिए इसे तुरंत कंट्रोल करने के उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2025 Health Tips Festive Sweets Upset Your Stomach Try These Simple Home Remedies
नींबू पानी - फोटो : Adobe Stock
नींबू पानी
नींबू पानी एसिडिटी को शांत करने और शरीर को हाइड्रेट रखने का सबसे सरल उपाय है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड पेट के पीएच लेवल को संतुलित करने में मदद करता है। आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और चुटकी भर सेंधा नमक मिला लें। सुबह खाली पेट या दिन में दो बार इसका सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।
 
विज्ञापन
Diwali 2025 Health Tips Festive Sweets Upset Your Stomach Try These Simple Home Remedies
छाछ - फोटो : Freepik
छाछ पीएं
दही से बनी छाछ पाचन के बाद की सबसे अच्छी ड्रिंक है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को बहाल करते हैं। यह पेट की गर्मी और सूजन को तुरंत कम करता है।  सादी छाछ में भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर पीने से पाचन क्रिया को बल मिलता है और भारी भोजन को पचाने में मदद मिलती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed