फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: त्योहारों में सेहत को रखना है फिट तो इन चीजों का न करें सेवन, एक चीज से तो बिल्कुल बना लें दूरी

Sun, 12 Nov 2023 07:58 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Nov 2023 07:58 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2023 health tips what food items to Avoid to stay healthy and fit know in hindi
दीपावली में क्या न खाएं? - फोटो : iStock

दीपावली उत्साह, उमंग और प्रेमभाव का पर्व है, जिसका हम सभी को पूरे साल इंतजार रहता है। खुशियों का मौका हो तो लजीज खान-पान और मिठाइयां लाजमी हैं। पर कहीं गड़बड़ खानपान आपकी सेहत के लिए मुश्किलें न खड़ी कर दे? इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को  त्योहारों के समय में खान-पान और सेहत को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। ये सावधानियां सभी उम्र के लोगों के लिए आवश्यक हैं।



डॉक्टर्स कहते हैं, हर साल दीपावली के बाद कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर अस्पताल में लोगों की भीड़ देखी जाती है। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या से लेकर स्ट्रेस-एंग्जाइटी तक कई समस्याओं को खान-पान पर ध्यान रखकर कंट्रोल किया जा सकता है।

आइए जानते हैं कि सेहत को फिट रखने और किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से बचाव के लिए त्योहार के दिनों में किन चीजों के सेवन से बचाव किया जाना चाहिए?

Diwali 2023 health tips what food items to Avoid to stay healthy and fit know in hindi
खान-पान को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : iStock

क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

अमर उजाला से बातचीत में आहार विशेषज्ञ आकांक्षा सिंह बताती हैं, त्योहार के दिनों में कई खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें आपको खाने से या तो बचना चाहिए या कम से कम मात्रा में खाना चाहिए। चूंकि इन दिनों बाजार में मिलने वाली ज्यादातर चीजें उच्च मात्रा में कोलेस्ट्रॉल, फैट और अस्वास्थ्यकर वसा से भरपूर होती हैं, ऐसे में इनके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी तमाम प्रकार के जोखिम हो सकते हैं।

इसके अलावा यदि आप पहले से ही डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर या श्वसन समस्याओं से परेशान हैं तो आपको और भी अलर्ट हो जाने की जरूरत है।

Diwali 2023 health tips what food items to Avoid to stay healthy and fit know in hindi
न खाएं ज्यादा मिठाइयां - फोटो : istock

मिठाइयां और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें

दिवाली में मिठाइयों का बहुत महत्व है, लोग तरह-तरह की मिठाइयां खाना पसंद करते हैं, लेकिन हमेशा ध्यान रखें ज्यादा मिठाइयों का सेवन आपकी सेहत के लिए समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। बाजार में इन दिनों मिलने वाली मिठाइयों में मिलावट हो सकती है, इसके अलावा मिठाइयों के बासी होने से पेट में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा मिठाइयां शुगर और वजन बढ़ने का भी कारण बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023 health tips what food items to Avoid to stay healthy and fit know in hindi
ज्यादा स्नैक्स हो सकता है नुकसानदायक - फोटो : iStock

तले-भुने स्नैक्स से दूरी है जरूरी

दिवाली की पार्टी में ज्यादा तेल-भुने भोजन और स्नैक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इस तरह के स्नैक्स पेट में अत्यधिक गैस पैदा करते हैं और कई प्रकार की गैस्ट्रिक समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा इनमें कार्बोहाइड्रेट और नमक की भी मात्रा अधिक होती है जिसके कारण आपको ब्लड प्रेशर बढ़ने और पाचन विकारों का जोखिम हो सकता है।

विज्ञापन
Diwali 2023 health tips what food items to Avoid to stay healthy and fit know in hindi
जंक फूड - फोटो : पेक्सेल्स

जंक फूड आइटम

त्योहारों में तैलीय और जंक फूड्स की लालसा बढ़ जाती है, हालांकि आपको इन खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से खुद को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। दिवाली के दौरान पहले से ही बहुत सारा बेक्ड और तला हुआ भोजन होता, इसमें मैदा, तेल और चीनी की अधिकता होती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि स्नैक्स जैसे बर्गर, फ्राइज़, पास्ता आदि का अधिक सेवन न करें। अपने भोजन के चयन के बारे में थोड़ा अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed