फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: इन अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं पटाखे, जानिए कैसे मनाएं सुरक्षित दीपावली?

Thu, 04 Nov 2021 12:05 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 04 Nov 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2021, how crackers are harmful for our body parts
दिवाली के पटाखे - फोटो : Pixabay

दीपावली के त्योहार को आतिशबाजी और उत्सव का पर्व माना जाता है। मिठाइयों और पटाखों के बिना दिवाली सूनी-सूनी लगती है। पर कहीं इस दौरान बरती गई लापरवाही आपके लिए भारी न पड़ जाए? वैसे तो खतरनाक पटाखों के बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है, हालांकि विशेषज्ञ बताते हैं कि पटाखे कैसे भी हों, इनसे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पटाखों को लेकर बरती गई जरा सी भी लापरवाही के कारण शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंच सकता है, इन बातों के ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। 



विशेषज्ञों के मुताबिक पटाखों में कई प्रकार के हानिकारक रसायन होते हैं जो जलने के बाद सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके अलावा पटाखों को जलाते समय जरा सी भी लापरवाही कई अंगों की क्षति का भी कारण बन सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही जानते हैं कि किन उपायों को ध्यान में रखकर दीपावली को सुरक्षित तरीके से मनाया जा सकता है। 

Diwali 2021, how crackers are harmful for our body parts
हाथों को रखें ख्याल - फोटो : iStock

हाथों-पैरों का रखें विशेष ध्यान
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पटाखे जलाते समय हाथों-पैरों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पटाखों की आग से इन अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। यदि पटाखे जलाते समय किसी के हाथ या पैरों में जख्म हो जाए या जल जाएं तो तुरंत उसपर एंटीसेप्टिक लगाएं और डॉक्टर के पास लेकर जाएं। पटाखों को हमेशा दूर से ही पूरी सावधानी बरतते हुए जलाना चाहिए। 

Diwali 2021, how crackers are harmful for our body parts
पटाखे से कानों को हो सकता है नुकसान - फोटो : Pixabay
कानों के लिए हो सकते हैं नुकसानदायक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पटाखों से होने वाली आतिशबाज़ी की आवाज़ काफी तेज़ होती है। कुछ पटाखे इतनी तेज आवाज करते हैं कि उनकी ध्वनि 140 डेसिबल से ऊपर जा सकती है। मनुष्यों के लिए मानक डेसिबल स्तर 60 डेसिबल है ऐसे में 140 डेसिबल की आवाज से कानों को नुकसान पहुंच सकता है, इस बात का खास ख्याल रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021, how crackers are harmful for our body parts
आंखों को रखें सुरक्षित - फोटो : Pixabay

आंखों के लिए नुकसानदायक
पटाखों से निकलने वाले धुएं और इससे होने वाली तेज रोशनी से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। पटाखों से निकलने वाले जहरीले धुएं का आंखों से संपर्क होना गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा पटाखों को छूने के बाद उसी हाथ से आंखों को बिल्कुल भी न छुएं, इसके रसायन और कण आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन
Diwali 2021, how crackers are harmful for our body parts
अस्थमा रोगी बरतें सावधानी - फोटो : getty images
सांस की समस्या का बन सकते हैं कारण
पटाखों से निकलने वाले धुंए से वातावरण प्रदूषित हो जाता है, ऐसा वातावरण सांस के रोगियों, विशेषकर अस्थमा और फेफड़ों की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए विशेष नुकसानदायक हो सकता है। जिन लोगों को सांस की समस्या है उन्हें दीपावली में घरों से अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए। बाहर निकलते समय अच्छी तरह से मास्क लगाना सुनिश्चित करें। 


----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed