फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की कमी है खतरनाक, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Tue, 17 Aug 2021 02:16 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 17 Aug 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
Diseases caused by deficiency of white blood cells increasing tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन) 


शरीर के लिए सफेद रक्त कोशिकाएं बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। ये संक्रामक बीमारियों और बाहरी हानिकारक प्रभावों से शरीर की रक्षा करती हैं। इसी वजह से ये कोशिकाएं प्रतिरक्षा तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती हैं। बीमारियों से बचाव के लिए इनका स्तर सामान्य बनाए रखने की जरूरत होती है। अगर खून में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाए, तो शरीर कई रोगों का शिकार हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सफेद रक्त कोशिकाओं की कमी से ल्यूकेमिया या ब्लड कैंसर, हेपेटाइटिस आदि के होने का खतरा बना रहता है। चूंकि मौजूदा समय में लोगों के खानपान और रहन सहन में काफी बदलाव आ गया है, जिससे शरीर की सफेद रक्त कोशिकाएं (व्हाइट ब्लड सेल्स) कमजोर पड़ रही हैं। इसलिए खानपान में सुधार जरूरी है। आइए जानते हैं कि सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए? 

Diseases caused by deficiency of white blood cells increasing tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विटामिन-सी बढ़ाता है सफेद रक्त कोशिकाएं 

  • विटामिन-सी न सिर्फ सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है, बल्कि यह इम्यूनिटी को बढ़ाकर कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में शरीर की मदद भी करता है। नींबू और संतरे में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप इन्हें नियमित आहार में शामिल कर सकते हैं। 
Diseases caused by deficiency of white blood cells increasing tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्रोकली भी है फायदेमंद 

  • ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-ए, सी, ई और कई एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि हर किसी को अपने आहार में ब्रोकली को शामिल करना चाहिए। इससे प्रतिरक्षा तंत्र तो बेहतर बनता ही है, साथ ही यह सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में भी मदद करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diseases caused by deficiency of white blood cells increasing tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पालक खाएं, सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ाएं 

  • पालक में शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें विटामिन-ए, सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और बीटा कैरोटीन आदि शामिल हैं। इसके सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत बनता है और सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में भी मदद मिलती है, जिससे शरीर बाहरी संक्रमण और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम हो पाता है। 
विज्ञापन
Diseases caused by deficiency of white blood cells increasing tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

सफेद रक्त कोशिकाएं बढ़ाने के लिए और क्या खाएं? 

  • दही 
  • लाल शिमला मिर्च 
  • बादाम 
  • लहसुन 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed