फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: पोटैशियम की कमी से किडनी और हड्डियों की बढ़ सकती है परेशानी, जानिए कैसे करें इसकी पूर्ति

Sun, 29 May 2022 10:55 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 29 May 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
Disease Caused by Lack of Potassium, potassium deficiency and sources
पोटैशियम वाली चीजें - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए रोजाना कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर चीजों के सेवन की आवश्यकता होती है। पोटैशियम भी ऐसा ही एक अति आवश्यक मैक्रोमिनरल है। किडनी, हृदय से लेकर हड्डियों और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के साथ इनके कार्यों को आसान बनाने में पोटैशियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आहार के माध्यम से इस पोषक तत्व की दैनिक आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति की जा सकती है।



शरीर में पोटैशियम की बहुत अधिक कमी हो जाने की स्थिति को हाइपोकैलिमिया के रूप में जाना जाता, जिसमें कब्ज, हृदय की समस्या, थकान और मांसपेशियों की कमजोरी की दिक्कत हो सकती है।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 4,700 मिलीग्राम की मात्रा में पोटैशियम की जरूरत होती है। ऐसे में दैनिक आहार में उन चीजों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए जिससे इस अति आवश्यक पोषक तत्व की आसानी से पूर्ति की जा सके। आइए जानते हैं कि पोटैशियम की कमी से किस तरह की समस्याओं का जोखिम हो सकता है, साथ ही इसकी जरूरतों को कैसे पूरा किया जाए?

Disease Caused by Lack of Potassium, potassium deficiency and sources
पाचन की समस्याएं - फोटो : pixabay

पाचन से संबंधित दिक्कत

शरीर में पोटैशियम का स्तर कम होना पाचन तंत्र की समस्याओं को बढ़ा सकता है। पोटैशियम की कमी के कारण पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है जिससे भोजन का सही पाचन नहीं हो पाता। इस स्थिति में पेट फूलने और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हाइपोकैलिमिया की स्थिति में पाचन से संबधित समस्याओं को काफी सामान्य माना जाता है। यह दीर्घकालिक समस्याओं को भी बढ़ा सकती है।

Disease Caused by Lack of Potassium, potassium deficiency and sources
मांसपेशियों की समस्या - फोटो : iStock

मांसपेशियों से संबंधित समस्याएं

मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने में भी पोटैशियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पोटैशियम, मस्तिष्क से मांसपेशियों तक संदेश भेजने और मांसपेशियों के संकुचन को नियंत्रित करने का काम करता है। पोटैशियम की कमी की स्थिति में आंतों की समस्या बढ़ने का भी खतरा हो सकता है। इस स्थिति में आंतों के लिए अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालना कठिन हो जाता है। इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए पोटैशियम का सेवन अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disease Caused by Lack of Potassium, potassium deficiency and sources
बल्ड प्रेशर को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : pixabay

ब्लड प्रेशर की समस्या

शरीर में पोटैशियम की कमी, रक्तचाप में वृद्धि का कारण बन सकती है। रक्त वाहिकाओं को आराम देने में पोटेशियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, ऐसे में इसकी कमी से वाहिकाओं को क्षति पहुंचने का खतरा हो सकता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें डॉक्टर सोडियम का सेवन कम करके पोटैशियम की मात्रा को बढ़ाने की सलाह देते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की लंबे समय तक बनी रहने वाली समस्या हृदय रोगों के खतरे को बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
Disease Caused by Lack of Potassium, potassium deficiency and sources
फलों में होती है पोटैशियम की मात्रा - फोटो : pixabay

पोटैशियम की पूर्ति कैसे करें?

पोटैशियम की दैनिक आवश्यकताओं की पू्र्ति के लिए स्वस्थ और संतुलित आहार पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। आहार में कई प्रकार के विटामिन्स और खनिजों से युक्त चीजों को अधिक से अधिक शामिल करें। किशमिश और खुबानी जैसे सूखे मेवे, बीन्स, दाल, आलू , पालक, ब्रोकली, एवोकाडो और केला जैसे फलों को पोटैशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। आहार में इन चीजों को जरूर शामिल करें।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed