फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Health Tips: गर्मियों में बढ़ जाती हैं पाचन संबंधी समस्याएं, डॉक्टर ने बताए बचाव के उपाय

Sat, 01 Jun 2024 10:06 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jun 2024 10:06 AM IST
विज्ञापन
digestive system problem in summer Tips To Prevent Summer-Related Digestive Issues
पाचन की समस्या - फोटो : istock

देशभर में तेजी से बढ़ती गर्मी की समस्या सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो सकती है। उच्च तापमान के कारण हीट स्ट्रोक और निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) होने का खतरा रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मियों का ये मौसम पाचन स्वास्थ्य के लिए भी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। बढ़ती गर्मी के साथ अपच, गैस, उल्टी, दस्त और पेट में दर्द से संबंधित समस्याओं का खतरा काफी बढ़ जाता है।  



खराब आहार, शरीर में पानी की कमी और शरीर की अत्यधिक गर्मी जैसे कई कारक गर्मियों में पाचन समस्याओं का कारण बन सकते हैं। गर्मी के मौसम में पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप कब्ज, एसिड रिफ्लक्स और फूड पॉइजनिंग के मामले बढ़ने लगते हैं। डॉक्टर कहते हैं, इस मौसम में सभी लोगों को पाचन को ठीक रखने के लिए उपाय करते रहना जरूरी है।

कुछ आसान से उपायों की मदद से आप पाचन स्वास्थ्य से संबंधित विकारों को कम कर सकते हैं।

digestive system problem in summer Tips To Prevent Summer-Related Digestive Issues
पाचन विकार - फोटो : istock

पाचन विकारों का जोखिम

अमर उजाला से बातचीत में दिल्ली स्थित अस्पताल में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों के डॉक्टर राजीव सचान बताते हैं, अत्यधिक गर्मी आपके पाचन तंत्र पर भी नकारात्मक असर डाल सकती है। शरीर का निर्जलित होना आपके जोखिमों को और भी बढ़ा देती है। गर्मी के लंबे समय तक संपर्क में रहने से पेट में ऐंठन और दर्द की दिक्कत होने लगती है। इसके अलावा गर्मी के दिनों में भोजन के रखरखाव में बरती गई असावधानी के कारण फूड पॉइजनिंग हो सकती है। 

इस तरह की दिक्कतों से बचाव में कुछ उपाय मददगार हो सकते हैं।

digestive system problem in summer Tips To Prevent Summer-Related Digestive Issues
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : freepik.com

शरीर को रखें हाइड्रेटेड

गर्मियों में खूब मात्रा में पानी पीते रहना अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। पानी पीने से न सिर्फ आप डिहाइड्रेशन से बचते हैं साथ ही पाचन विकारों का जोखिम भी कम होता है। प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 गिलास पिएं। इसके अलावा फलू के जूस, नारियल पानी और ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशंस (ओआरएस) जैसे पेय भी पाचन से संबंधित समस्याओं से बचाने में मददगार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
digestive system problem in summer Tips To Prevent Summer-Related Digestive Issues
स्वस्थ आहार जरूरी - फोटो : istock

स्वस्थ आहार जरूरी

जंक फूड और बासी चीजों के सेवन से बचना गर्मियों में सेहत को ठीक रखना जरूरी है। घर पर बना ताजा भोजन और फलों-सब्जियों को धोकर ही सेवन करें। फूड पॉइजनिंग की समस्या से बचे रहने के लिए लंबे समय तक रखे भोजन को न खाएं। गर्मियों में ज्यादा तली-भुनी चीजों के सेवन से भी बचना जरूरी है। गर्मी में भोजन जल्दी खराब हो जोते हैं और उनमें बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा रहता है जो खाद्य जनित बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन
digestive system problem in summer Tips To Prevent Summer-Related Digestive Issues
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : istock

थोड़ा-थोड़ा भोजन करें

गर्मी के दिनों में अपच और गैस की समस्या से बचे रहने के लिए एक साथ ज्यादा खाने से अच्छा है कि आप थोड़ा-थोड़ा भोजन करें। गर्मियों में भारी और तैलीय भोजन का पाचन कठिन हो सकता है, इसलिए अधिक मात्रा में तरल चीजों और कम मसाले वाली चीजें खाएं।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed