फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Diabetes day: विशेषज्ञों से जानिए टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज में क्या हैं अंतर, इसे कैसे ठीक करें?

Sun, 14 Nov 2021 03:22 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 14 Nov 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
difference between type 1 and 2 diabetes, all you need to know
डायबिटीज की समस्या - फोटो : iStock

Medically reviewed by-


Dr. Wasim Ghori
(DiaBeaters Ambassador, India)
Diabetologist, Mumbai 



जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण हाल के वर्षों में मधुमेह रोगियों की संख्या में तेजी से उछाल देखने को मिला है। भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में हर साल डायबिटीज के लाखों नए मामलों की निदान किया जा रहा है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है या फिर जो इंसुलिन बनाता है उसका प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं हो पाता है। इस स्थिति में रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ने लगती है। शुगर के बहुत अधिक बढ़ जाने की स्थिति को हाइपरग्लाइसेमिया के नाम से जाना जाता है। हाइपरग्लाइसेमिया की स्थिति शरीर के अन्य तमाम अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

डायबिटीज मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है- टाइप-1 और टाइप-2। इसके अलावा कुछ महिलाओं को गर्भावस्था में भी डायबिटीज की समस्या हो सकती है। अक्सर लोगों को टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के बारे में भ्रमित देखा जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में इन दोनों प्रकार के डायबिटीज के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

difference between type 1 and 2 diabetes, all you need to know
बच्चों में डायबिटीज की समस्या - फोटो : Pixabay

टाइप-1 डायबिटीज की समस्या
टाइप-1 डायबिटीज किसी भी उम्र में विकसित हो सकता है। इस प्रकार के मामले ज्यादातर बच्चों और किशोरों में देखे जाते हैं। टाइप-1 डायबिटीज क्यों होता है इसका कारण स्पष्ट नहीं है, हालांकि इसे ऑटोइम्यून बीमारी माना जाता है, जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली अग्न्याशय की कोशिकाओं पर हमला कर देती हैं जिससे इंसुलिन का उत्पादन प्रभावित हो जाता है। 

difference between type 1 and 2 diabetes, all you need to know
टाइप 2 डायबिटीज - फोटो : iStock

टाइप-2 डायबिटीज की समस्या
टाइप-2 डायबिटीज ऐसी समस्या है जिसमें अग्न्याशय पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है। इस तरह की डायबिटीज के मामले उम्र बढ़ने के साथ अधिक देखे जाते हैं, हालांकि मोटापे से ग्रस्त बच्चों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा अधिक हो सकता है। दोनों प्रकार के मधुमेह गंभीर जटिलताओं के खतरे को बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
difference between type 1 and 2 diabetes, all you need to know
डायबिटीज के लक्षणों को पहचानिए - फोटो : Pixabay

टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के लक्षण
डॉ वसीम बताते हैं, टाइप-1 और टाइप-2 दोनों प्रकार के डायबिटीज में एक ही तरह के लक्षण देखे जाते हैं। इसके लक्षणों की समय से पहचान कर यदि इलाज शुरू कर दिया जाए तो न सिर्फ इससे बचाव किया जा सकता है, साथ ही इसकी जटिलताओं को भी कम किया जा सकता है। ऐसे लक्षण अगर लगातार बने रहते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। 

  • बहुत अधिक प्यास लगना। 
  • थकान- चिड़चिड़ापन।
  • धुंधला दिखाई देना।
  • घाव को ठीक होने मे अधिक समय लगना।
विज्ञापन
difference between type 1 and 2 diabetes, all you need to know
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Pixabay

टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज का इलाज
डॉ वसीम बताते हैं, टाइप 1 डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। ऐसे लोगों के शरीर में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है इसलिए इन्हें नियमित रूप से इंसुलिन इंजेक्शन की आवश्यकता होती है। वहीं टाइप-2 डायबिटीज का प्रबंधन किया जा सकता है। जीवनशैली और आहार के साथ व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करके इसे ठीक किया जा सकता है। डॉक्टर ऐसी दवाएं देते हैं जो आपके शरीर को इंसुलिन का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने में मदद करती हैं। दोनों ही प्रकार के डायबिटीज रोगियों को आहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। 


------
नोट: यह लेख मधुमेह रोग विशेषज्ञ के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed