फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: डायबिटीज रोगियों को जरूर करना चाहिए इन चीजों का सेवन, ब्लड शुगर लेवल रहेगा नियंत्रित

Sun, 14 Nov 2021 10:56 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 14 Nov 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
world diabetes day what to eat in diabetes know in details
डायबिटीज में क्या खाएं? - फोटो : Istock

Medically Reviewed by-


डॉ राजन गांधी
उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, कानपुर


डायबिटीज, हाल के वर्षों में दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ने वाली घातक बीमारियों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में 422 मिलियन (42.2 करोड़) से अधिक लोग इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के शिकार हैं। भारत में भी इस रोग के मामले तेजी से बढ़ते हुए देख गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक भारत में 77 मिलियन (7.7 करोड़) से अधिक वयस्क मधुमेह के शिकार हैं, शोधकर्ताओं का अनुमान है कि साल 2045 तक यह आंकड़ा बढ़कर 134 मिलियन (13.4 करोड़) हो सकता है। तेजी से बढ़ती इस स्वास्थ्य समस्या के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 14 नवंबर को 'विश्व मधुमेह दिवस' मनाया जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली और आहार में बदलाव करके मधुमेह से बचाव किया जा सकता है। वहीं जो लोग पहले से ही इसके शिकार हैं उन्हें खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। आइए आगे की स्लाइडों में उन चीजों के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन करके डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है। 

world diabetes day what to eat in diabetes know in details
हरी सब्जियां हैं फायदेमंद - फोटो : Pixabay

हरी पत्तेदार सब्जियां
डायबिटीज रोगियों के लिए हरी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना विशेष लाभदायक हो सकता है। हरी सब्जियां बेहद पौष्टिक और कैलोरी में कम होती हैं। पालक, केल और अन्य पत्तेदार साग विटामिन-सी सहित कई विटामिन्स और खनिजों के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने के साथ यह डायबिटीज के कारण होने वाली जटिलताओं को कम करने में सहायक हैं। 

world diabetes day what to eat in diabetes know in details
अंडा खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

अंडे खाना है फायदेमंद
डायबिटीज रोगियों के लिए अंडे खाना भी फायदेमंद माना जाता है। अंडे शरीर में सूजन को कम करने के साथ इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करते हैं। साल 2019 के एक अध्ययन में पाया गया कि अंडों को नाश्ते में शामिल करके रक्त शर्करा के स्तर का प्रबंधन करने में मदद मिल सकती है। यह शरीर में प्रोटीन की आवश्यकताओं की भी आसानी से पूर्ति करने में सहायक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world diabetes day what to eat in diabetes know in details
नट्स हैं फायदेमंद - फोटो : Pixabay

नट्स का करिए सेवन
शोध से पता चला है कि नट्स खाना ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है। टाइप-2 डायबिटीज वाले 25 लोगों पर किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि मूंगफली और बादाम जैसे नट्स का सेवन करके उपवास और भोजन के बाद के ब्लड शुगर स्तर में कमी लाई जा सकती है। अखरोट का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
world diabetes day what to eat in diabetes know in details
डायबिटीज में भिंडी खाने के लाभ - फोटो : Pixabay

भिंडी है बेहद फायदेमंद
भारत में भिंडी की सब्जी को खूब पसंद किया जाता है। यह पॉलीसेकेराइड और फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत है, जो रक्त-शर्करा को कम करने में सहायक हो सकता है।भिंडी में एंटीबायोटिक गुण भी होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। भिंडी का एक महीने तक रोजाना सेवन ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायक हो सकता है। 



------
नोट: यह लेख मधुमेह रोग विशेषज्ञ के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed