फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमारी: डायबिटीज के मरीज जरूर करें इन पांच चीजों का सेवन, मिलते हैं जबरदस्त फायदे

Sun, 11 Apr 2021 04:00 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 11 Apr 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
diet tips for diabetes 5 food items that diabetic patient should eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ प्रिया पाण्डेय


आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल

डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष 
Medically Reviewed by Dr. Priya pandey

डायबिटीज यानी मधुमेह एक बहुत ही आम, लेकिन गंभीर बीमारी है। दुनियाभर में इसके रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दरअसल,  इस बीमारी में शरीर में ब्लड शुगर लेवल यानी रक्त शर्करा का स्तर असामान्य रूप से बढ़ जाता है, जिससे शरीर के विभिन्न अंग प्रभावित होते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि जब डायबिटीज नियंत्रण से बाहर हो जाता है, तो इसकी वजह से हृदय रोग, किडनी की समस्याएं और आंखों की रोशनी चले जाने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि आखिर डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में कौन-कौन सी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे शुगर लेवल को नियंत्रण में रखा जा सकता है... 

diet tips for diabetes 5 food items that diabetic patient should eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बीन्स 

  • बीन्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन ए, फोलेट और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक बेहतर विकल्प है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
diet tips for diabetes 5 food items that diabetic patient should eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नट्स  

  • नट्स में भरपूर मात्रा में  विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको नट्स (बादाम, अखरोट, पिस्ता, मूंगफली, काजू) का सेवन जरूर करना चाहिए। ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
diet tips for diabetes 5 food items that diabetic patient should eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

करेला 

  • करेला को एक सुपरफूड माना जाता है। वैसे आमतौर पर ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी अमृत से कम नहीं है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको करेले का जूस जरूर पीना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है। 
विज्ञापन
diet tips for diabetes 5 food items that diabetic patient should eat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाई प्रोटीन फूड 

  • अंडा, मछली, चिकन, दाल या फिर पनीर हाई प्रोटीन फूड कहलाते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखते हैं। डायबिटीज के मरीज राजमा, काबुली चना, साबूत मूंग आदि का भी सेवन कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed