फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: गठिया के मरीज हैं तो इन चीजों से बनाएं दूरी, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Tue, 08 Jun 2021 12:02 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 08 Jun 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Diet plan of arthritis in hindi do not eat these foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. I.N. Vajpai



डॉ. आईएन वाजपई 

न्यूरो सर्जन
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस (जनरल सर्जरी), एमसीएच (न्यूरो सर्जरी), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल

अनुभव- 45 वर्ष  

हर बीमारी में कुछ न कुछ सावधानियां जरूर रखनी पड़ती हैं, ताकि उनकी गंभीरता से बचा जा सके। गठिया के रोग में भी कुछ ऐसा ही है। इसमें भी कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती हैं, खाने वाली कुछ चीजों से दूरी बनाकर रखनी होती है, जिससे कि परेशानियां बढ़ें नहीं। दरअसल, गठिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या बनी रहती है। जरूरी नहीं है कि गठिया शरीर के किसी खास अंग में ही हो, बल्कि शरीर के किसी भी जोड़ में गठिया की समस्या हो सकती है। वैसे तो यह बीमारी बुजुर्गों में अधिक देखने को मिलती है, लेकिन आजकल यह समस्या वयस्कों में भी देखने को मिल रही है। इस बीमारी को समय रहते पहचानने की जरूरत होती है, इसके लक्षणों पर ध्यान देना पड़ता है, वरना यह आगे चलकर गंभीर स्थिति में पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि गठिया के मरीजों को किन चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, जिससे परेशानियों को बढ़ने का मौका न मिले।   

Diet plan of arthritis in hindi do not eat these foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चीनी से करें परहेज 

  • दरअसल, चीनी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है, जिससे शरीर में साइटोकाइन्स नामक केमिकल का उत्पादन होता है। इससे शरीर में सूजन बढ़ने लगती है, जिससे गठिया के लक्षण और भी बदतर हो जाते हैं। 
Diet plan of arthritis in hindi do not eat these foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रोसेस्ड फूड न खाएं 

  • गठिया के मरीजों को प्रोसेस्ड फूड नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे सूजन बढ़ती है। दरअसल, प्रोसेस्ड फूड में चीनी और सैचुरेटेड फैट (संतृप्त वसा) की मात्रा अधिक होती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। इसे खाने से गठिया के लक्षण बढ़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diet plan of arthritis in hindi do not eat these foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ठंडी चीजों से करें परहेज 

  • गठिया के मरीजों को ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। ऐसे लोग फ्रिज में रखी हुई दही, छाछ, आइसक्रीम, कुल्फी, बर्फ आदि का सेवन न करें। ये जोड़ों के आसपास के ऊतकों के लिए नुकसानदायक होते हैं। 
विज्ञापन
Diet plan of arthritis in hindi do not eat these foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अधिक नमक न खाएं 

  • किसी स्वस्थ व्यक्ति को भी अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए और अगर आप गठिया के मरीज हैं तो आपको तो भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक नमक खाने से जोड़ों में सूजन बढ़ सकती है। इससे आपकी समस्याएं और भी बढ़ जाएंगी। 

नोट: डॉ. आईएन वाजपई अत्यधिक योग्य और अनुभवी न्यूरो सर्जन हैं। इन्होंने लखनऊ के केजीएमसी से अपना एमबीबीएस किया है। इसके बाद इन्होंने जनरल सर्जरी में एमएस किया और न्यूरो सर्जरी में एमसीएच की पढ़ाई की है। इन्होंने 1996 में कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम किया और 2012 में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में रिटायर हुए। डॉक्टर आईएन वाजपाई आईएमए एंड न्यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉक्टर वाजपई को 45 वर्षों का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed