फिट रहना भला कौन नहीं चाहता! फिट रहने के लिए ही तो कोई योग का सहारा लेते हैं, कोई जिम में पसीना बहाते हैं, तो कोई फूड सप्लिमेंट का सहारा लेते हैं। इन सबसे इतर क्या आप जानते हैं कि केवल अच्छी डाइट से भी आप खुद को फिट रख सकते हैं? अच्छी डाइट मतलब जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलें। आइए, जानते हैं कैसी डाइट लेकर आप बने रह सकते हैं बिल्कुल फिट:
कई बार ऐसा होता है कि आप दूसरों को जो खाते देखते हैं और उसकी बॉडी फिट रहती है, तो आप भी वही अपना लेते हैं। लेकिन उसका असर आप पर या तो उल्टा पड़ जाता है, या फिर उतना प्रभावी नहीं होता। ऐसा अपनी बॉडी के अनुसार डाइट ना लेने से होता है। अगर आप अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट लेंगे तो बिल्कुल फिट बने रहेंगे।
3 of 7
संतुलित आहार
- फोटो : Social Media
ब्लड ग्रुप के अनुसार हमारे शरीर की जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में अगर ब्लड ग्रुप को ध्यान में रखते हुए डायट प्लान फॉलो करने से न केवल आप फिट रहेंगे, बल्कि एसिडिटी, कब्ज जैसी कई समस्याओं से बच सकती हैं। साथ ही आपका वजन या मोटापा भी कंट्रोल रहेगा। आइए, जानते हैं कि ब्लड ग्रुप के लिए कैसी डाइट सही रहेगी:
ब्लड ग्रुप 'ए'
ब्लड ग्रुप 'ए' वाले लोगों की पाचन शाक्ति अन्य ब्लड ग्रुप की तुलना में बहुत कमजोर होती है, इसलिए उन्हें नॉनवेज या कोई हैवी फूड खाने से बचना चाहिए। ऐसा नहीं करने से उन्हें पेट में दर्द हो सकता है या फिर गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
5 of 7
लोहड़ी पकवान
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्लड ग्रुप 'बी'
ब्लड ग्रुप 'बी' वाले लोगों के लिए खाने में बहुत ज्यादा पाबंदी नहीं होती। ऐसे लोग वेज भी खा सकते हैं और नॉनवेज भी। बी ब्लड ग्रुप वाले लोगों की डाइट में अनाज, दलहन, सब्जियां और मीट शामिल हो सकता है। हालांकि थोड़ा संयम बरतने की भी जरूरत है। ज्यादा नॉनवेज नहीं खाएं, जैसे कि लंच में नॉनवेज ले रहे हैं तो रात में सादा खाना यानी सब्जी के साथ डिनर लें।