फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes: टाइप-1 डायबिटीज का मिल गया 'रामबाण इलाज', हमेशा के लिए छूट सकती है इंसुलिन इंजेक्शन की जरूरत

Mon, 30 Sep 2024 06:46 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 30 Sep 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
diabetes treatment latest news stem cell transplant to reverse type 1 diabetes
डायबिटीज का इलाज - फोटो : Adobe stock

डायबिटीज को दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर और क्रोनिक बीमारियों में से एक माना जाता है, हर साल इस रोग का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। डायबिटीज मुख्यरूप से दो प्रकार की होती है- टाइप-1 और टाइप-2। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एक बार डायबिटीज का निदान हो जाने के बाद जीवनभर इसको नियंत्रित रखने के लिए प्रयास करते रहना होता है। टाइप-2 डायबिटीज की समस्या को दवाओं के साथ लाइफस्टाइल-आहार में सुधार करके कंट्रोल किया जा सकता है, जबकि टाइप-1 डायबिटीज की स्थिति में रोगियों को जीवनभर इंसुलिन लेते रहने की आवश्यकता होती है।



इस दिशा में अब स्वास्थ्य विशेषज्ञों को बड़ी कामयाबी मिली है। चीनी वैज्ञानिकों का कहना है कि स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन से टाइप-1 डायबिटीज की बीमारी को ठीक किया जा सकता है।

हाल ही में एक 25 वर्षीय महिला  में डायबिटीज की समस्या ठीक की गई है। वह करीब एक दशक से अधिक समय से इस बीमारी से पीड़ित थी। वैज्ञानिकों ने बताया कि स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के माध्यम से लगभग ढाई महीने में ही महिला को इस बीमारी में विशेष लाभ मिल गया है। अब वह बिना इंसुलिन के स्वाभाविक रूप से शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकती है।

diabetes treatment latest news stem cell transplant to reverse type 1 diabetes
टाइप-1 डायबिटीज - फोटो : Freepik.com

स्टेम सेल ट्रांसप्लांट को माना जा रहा है वरदान

चीन के एक स्थानीय अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक एक दशक से भी अधिक समय से टाइप-1 डायबिटीज की शिकार महिला को इनवेसिव सर्जरी के माध्यम से ट्रांसप्लांट के बाद डायबिटीज में काफी आराम मिला है। स्टेम सेल ट्रांसप्लांट सर्जरी में केवल आधे घंटे का समय लगा। अब महिला बेहतर तरीके से डायबिटीज को कंट्रोल कर पा रही है।

अध्ययन की रिपोर्ट को सेल जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

diabetes treatment latest news stem cell transplant to reverse type 1 diabetes
स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन - फोटो : freepik.com

टाइप-1 डायबिटीज क्या है?

स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन किस तरह से फायदेमंद है, इसे जानने से पहले ये समझना जरूरी है कि टाइप-1 डायबिटीज क्या है और इसे क्यों खतरनाक माना जाता है?

टाइप-1 डायबिटीज एक ऑटोइम्यून बीमारी है। जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली स्वयं ही अग्न्याशय में इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को नष्ट करने लगती है तो ये बीमारी हो सकती है। इंसुलिन के बिना, शर्करा आपके रक्तप्रवाह में जमा होने लग जाती है जिसके कई नुकसान हो सकते हैं।

टाइप-1 डायबिटीज वालों के लिए अब तक इसलेट ट्रांसप्लांट एक तरीका रहा है जिसमें किसी मृतक डोनर के अग्न्याशय से आइलेट कोशिकाओं को निकालकर टाइप-1 डायबिटीज वाले किसी व्यक्ति के लीवर में प्रत्यारोपित किया जाता है। लेकिन डोनर की कमी के कारण ये काम काफी कठिन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
diabetes treatment latest news stem cell transplant to reverse type 1 diabetes
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Freepik.com

देखे गए अच्छे परिणाम

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्टेम सेल थेरेपी ने मधुमेह के उपचार के लिए नई संभावनाओं को खोल दिया है। इसमें रासायनिक रूप से प्रेरित प्लुरिपोटेंट स्टेम-सेल-ड्राइब्ड आइलेट्स या सीआईपीएससी (CiPSC आइलेट्स) का उपयोग किया जाता है। इसके लिए शोधकर्ताओं ने पहले रोगी से ही कोशिकाएं लेकर रसायनिक रूप से इसमें कुछ बदलाव किए। इस प्रकिया में कोशिकाओं को इसलेट कोशिकाओं में बदल कर रोगी के शरीर में वापस प्रत्यारोपित किया गया। 

विज्ञापन
diabetes treatment latest news stem cell transplant to reverse type 1 diabetes
कैसे कंट्रोल करें शुगर - फोटो : istock

छूट सकती है इंसुलिन की जरूरत

पिछले साल जून में, चीनी शोधकर्ताओं की टीम को क्लीनिकल रिसर्च के लिए स्वीकृति मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपने पहले रोगी में इसका प्रत्यारोपण किया है। CiPSC आइलेट ट्रांसप्लांट के बाद, मरीज का फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज का स्तर धीरे-धीरे सामान्य हो गया और इंसुलिन इंजेक्शन की जरूरत में लगातार कमी आई। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रांसप्लांट के 75 दिन बाद उसकी इंसुलिन इंजेक्शन पूरी तरह छूट गई। 

विशेषज्ञों ने कहा, ये निश्चित ही टाइप-1 डायबिटीज के इलाज में मददगार साबित हो सकती है। 



--------------
स्रोत और संदर्भ
Transplantation of chemically induced pluripotent stem-cell-derived islets under abdominal anterior rectus sheath in a type 1 diabetes patient


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed